Satta Ka Sangram: आज देवरिया में होगा 'संग्राम',आम मतदाताओं, युवाओं और जनप्रतिनिधियों से जानेंगे सीट का मिजाज
उत्तर प्रदेश का देवरिया जिला गन्ने की खेती और चीनी मिलों के लिए प्रसिद्ध है। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के नेता रमापति राम त्रिपाठी ने जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी ने शशांक मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया हैं। कांग्रेस ने अखिलेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बहुजन समाज पार्टी ने संदेश यादव उर्फ मिस्टर पर भरोसा जताया है।
देवरिया के मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 23 मई को देवरिया में रहेगा।
क्या होगा खास?
'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दें भी याद रहें।
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
कब कहां होंगे कार्यक्रम
1- सुबह 8:00 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान: रविंद्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम
2-दोपहर 1 बजे
युवाओं से संवाद
स्थान: ओम एस्ट्राल, राघव नगर
3- शाम 5:00 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: राम जानकी मंदिर के सामने, गोरखपुर रोड