{"_id":"66f859178d9fdb025b0be624","slug":"alok-becomes-president-of-civil-court-third-class-employees-association-deoria-news-c-208-1-deo1004-136417-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दीवानी न्यायालय तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने आलोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दीवानी न्यायालय तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने आलोक
Sun, 29 Sep 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीवानी न्यायालय तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ का चुनाव शनिवार को दीवानी न्यायालय सभागार में गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर आलोक कुमार तो मंत्री पद पर असलम सिद्दीकी निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह व प्रदीप कुमार के देखरेख में दीवानी न्यायालय तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ का चुनाव सुबह 9 बजे से दीवानी न्यायालय सभागार में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर आलोक कुमार को 77 मत मिला। आलोक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हरि प्रसाद मिश्र को 46 मत से पराजित किया। हरिप्रसाद मिश्रा को 31 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर विनोद गुप्ता 74 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी प्रेम सागर को 40 मत से तथा मंत्री पद पर असलम सिद्दीकी 78 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी उदयभान को 48 मत सें पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर श्रीनाथ सरोज निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव में प्रेक्षक के रूप में दीवानी न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार राय व प्रवीण कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे । तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के चुनाव में 114 मतदाताओं में से 108 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में दिग्वेंद्र श्रीवास्तव, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, अंजनी श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, वीरेंद्र यादव, परवेज आलम, कुमार सेन का विशेष योगदान रहा।