फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Allegations of fertilizer black marketing, uproar at committee

Deoria News: खाद की कालाबाजारी का आरोप, समिति पर हंगामा

Tue, 11 Nov 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 11 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fertilizer black marketing, uproar at committee
एकौना। पचलड़ी के साधन सहकारी समिति पर सोमवार को खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने हंगामा किया। उन्होंने सचिव पर खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। किसानों का कहना था कि समिति से पिछले पांच साल से खाद-बीज नहीं बंट रही है, जबकि समिति के नाम पर उठान होता है।
विज्ञापन


खाद के लिए परेशान किसान सोमवार को साधन सहकारी समिति रामपुरवा पचलड़ी पर नारेबाजी करने लगे। किसानों ने कहा कि यदि जल्द समिति पर खाद वितरित नहीं किया जाता है, तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। रबि की बुआई को लेकर किसान परेशान हैं। सचिव समिति से खाद नहीं बांट रहे हैं। रास्ते में ही ट्रक से खाद बांट दिया जाता है।
विज्ञापन

किसान सत्यविजय यादव, मंटू सिंह, चंद्रभूषण सिंह, इंदल साहनी, वीरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, अजय शंकर सिंह, आकाश सिंह, डबलू सिंह, बलराम पासवान, धनवंत वर्मा आदि ने कहा कि खाद नहीं मिलने के कारण प्राइवेट दुकानों से महंगे दाम पर किसान खरीदने को मजबूर हैं। खाद के अभाव में दोआबा में गेंहू की बुआई में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed