{"_id":"6605c5edd7a0fd43f7084576","slug":"allegation-of-rape-deoria-news-c-208-1-deo1004-122233-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किशोरी से दुष्कर्म व मारपीट, छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किशोरी से दुष्कर्म व मारपीट, छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया केस
Fri, 29 Mar 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
- पीड़ित ने एसपी से की थी शिकायत, लार थानाध्यक्ष को एसपी ने लगाई फटकार
- लड़की का मेडिकल कराने व आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/मेहरौनाघाट। परिजनों ने लार पुलिस को किशोरी से दुष्कर्म व मारपीट करने की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया।
इस बात की जानकारी होने पर पीड़ित ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले में थानाध्यक्ष लार को फोन पर फटकार लगाते हुए लड़की का मेडिकल कराने व आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने लार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी भांजी मेरे ही घर रहकर पढ़ाई करती है। 18 मार्च को मेरी भांजी को अकेले देख चाकू के बल पर उससे गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर चाकू दिखा जान से मारने की धमकी दी। 19 मार्च की रात्रि को घर पर हमारी भांजी अकेली थी। बाकी सभी सदस्य यज्ञ में चले गए थे। मौके का फायदा उठाकर आरोपी युवक फिर मेरे घर में गया तथा हमारी भांजी को अकेला पाकर उससे फिर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। इसका मेरी भांजी ने विरोध करते हुए शोर मचाया। अगल-बगल के लोग दौड़ कर हमारे घर पर आए तो वह घर में से भाग गया। हमारी भांजी रो रही थी और काफी डरी-सहमी हुई थी। जब हम लोग घर आए तो उसने पूरी बात बताई। पुलिस मामले में मामा की तहरीर के आधार पर गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। इसके बाद लार पुलिस ने इस मामले के आरोपियों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को पीड़ित ने शिकायत एसपी संकल्प शर्मा से की। पीड़ित ने पत्रक सौंप कर बताया कि शिकायत लेकर थाने जाने पर स्थानीय पुलिस नाबालिग लड़की का बिना मेडिकल कराए सुलह करने का दबाव बनाने लगी। बाद में पुलिस ने केस दर्ज किया। दुष्कर्म की जगह पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए छेड़खानी व मारपीट सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर शांति भंग में कार्रवाई कर छोड़ दी। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने लार थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।