{"_id":"605cd1a58ebc3e8cd11fe60e","slug":"allegation-of-rampage-deoria-news-gkp389788546","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता, उसकी मां और भाई को पति ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता, उसकी मां और भाई को पति ने पीटा
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता को पति और घर वालों ने फोन पर दूसरे से बात करने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मायके से पहुंचे विवाहिता के भाई और मां की भी पिटाई कर दी गई। पीड़ित थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसके पति विदेश में नौकरी करते थे। पड़ोसियों ने मुझ पर किसी अन्य से मोबाइल पर बातचीत करने का आरोप लगाते हुए उन्हें गलत सूचना दे दी थी। एक वर्ष से वह घर पर हैं। इसी बात को लेकर वह आए दिन मुझे मारते-पीटते हैं। बृहस्पतिवार को इसी बात को लेकर मेरी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसकी सूचना मायके वालों को दी तो शाम को मां और भाई घर पहुंचे और पूछताछ करने लगे। पति समेत अन्य परिवार वालों को यह बात नागवार लगी। सभी ने मिलकर मुझे, मां और भाई की जमकर पिटाई कर दी। एसओ का कहना है तहरीर मिली है। पति से विवाद होने की बात सामने आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।