फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   All three accused named in Uttarakhand, police busy in tracing their location

Deoria News: नामजद तीनों आरोपी उत्तराखंड में, लोकेशन ट्रेस करने में जुटी पुलिस

Fri, 15 Nov 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 15 Nov 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
All three accused named in Uttarakhand, police busy in tracing their location
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/सुरौली। निहाल हत्याकांड के सातवें दिन भी नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पाने में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम विफल है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है परंतु तीनों आरोपी अपनी लोकेशन बदल रहे है।
चर्चा है कि तीनों नामजद आरोपियों ने उत्तराखंड में शरण ले रखी है। वह पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए पूरी तरह प्रयासरत हैं, तीनों सरेंडर कराने की फिराक में है। इधर, करणी सेना भारत की तरफ से पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया गया था।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस ने निहाल की मां से वार्ता कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की। निहाल की मां ने पुलिस के अनुरोध पर 21 नवंबर तक का समय दिया है। अगर इस तिथि तक तीनों आरोपी को पुलिस प्रशासन गिरफ्तार नहीं करेगी तो बाध्य होकर 22 नवंबर से जोरदार आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनपुर क्षेत्र के समोगर गांव निवासी निवासी शुभम सिंह उर्फ निहाल की सात नवंबर को गांव से देवरिया लौटते समय सुरौली थानाक्षेत्र के जद्दू परसिया के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के अगले दिन परिजनों ने तीन को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी तो इसमें और के शामिल होने की सूचना मिली।
पुलिस घटना में छह लोग को शामिल होना मानकर उनकी धर-पकड़ में जुटी हुई थी। इधर परिजन तीन बाइक पर सवार नौ अपराधियों द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने की बात कह रहे थे। मंगलवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर एसओजी ने सुरौली व मदनपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से ठाकुर देवा पुल के पास मुठभेड़ में तीन आरोपियों के पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया।
इनकी पहचान देवरिया के सुरौली थानाक्षेत्र के नई खास निवासी आलोक राजभर पुत्र रामकिशुन और गोरखपुर के गगहा थानाक्षेत्र के बेलाडाड़ निवासी बृजेश गोस्वामी व गगहा थाने के ही कहला निवासी अमन गिर पुत्र राजेश गिरि के रूप में हुई। मुठभेड़ में घायल बृजेश व अमन का काफी पुराना अपराधिक इतिहास रहा है।
बृजेश पर जहां एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है, वहीं अमन पर करीब आधा दर्जन मामले दर्ज है। बृजेश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जा चुकी है। मुठभेड़ में घायल अमन गिरि ने पुरानी रंजिश में गोली मारने की बात स्वीकारी थी। बुधवार की तरह बृहस्पतिवार को पुलिस तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देती रही, परंतु वह पुलिस के हाथ नहीं चढ़े। सूत्रों की माने तो तीनों के उत्तराखंड में होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस भी उनका लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों नामजद आरोपियों को बचाने की फिराक में कई दिग्गज लगे हुए है।

निहाल की मां गायत्री सिंह ने कहा कि दिग्गज तीनों का सरेंडर कराना चाहते है। प्रशासन के अनुरोध पर 15 को होने वाला विरोध प्रदर्शन को 21 तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed