{"_id":"67b8cfa0cad3267d060bcb2a","slug":"all-three-accused-including-pramod-missing-police-engaged-in-search-deoria-news-c-208-1-deo1004-147646-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रमोद समेत तीनों आरोपी लापता, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रमोद समेत तीनों आरोपी लापता, तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 22 Feb 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। अजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने जांच के दौरान तीन अन्य आरोपियों का नाम शामिल किया था। घटना में तीनों की भूमिका काफी अहम रही है। तीनों ने शराब मामले में हाजीपुर जेल में बंद दोनों आरोपी के अलावा फरार चल रहे एक आरोपी को संरक्षण देने व साधन उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई थी। इलेक्ट्रानिक साक्ष्य में लगातार हत्याकांड के आरोपियों से बातचीत होने का प्रमाण मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। बनकटा पुलिस की संस्तुति पर फरार चल रहे नामजद व 120बी के तहत हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों के विरुद्ध 25-25 हजार रुपये इनाम की घोषित किया गया है। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
बनकटा थाना क्षेत्र प्रतापछापर गांव के प्रधान व शराब माफिया अजीत सिंह उर्फ जड़ी की पिछले साल दीपावली की रात सोहनपुर बाजार में जुआ खेलने के क्रम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों शूटर राजू चौरसिया एवं अखिलेश उर्फ दरोगा कुशवाहा सांठ गांठ करके फर्जी नाम पते के आधार पर बिहार में शराब के साथ गिरफ्तार हो गए और वर्तमान में दोनों हाजीपुर जेल में बंद हैं। वहीं जिस मकान में जुआ हो रहा था उसके गृह स्वामी पंकज जायसवाल व लाइनर की भूमिका निभाने वाले दीपक उर्फ टमाटर तथा प्रदीप मद्धेशिया को बनकटा पुलिस गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। मामले की विवेचना व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य में सोहनपुर गांव के निवासी अंकित गोड़ व राकेश कुशवाहा तथा बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव निवासी सोहन माली का नाम सामने आया। बनकटा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पड़ताल की तो तीनों राजू चौरसिया व अखिलेश उर्फ दरोगा कुशवाहा के गैंग के सदस्य निकले। यही नहीं हत्या की घटना के बाद से राजू, अखिलेश व फरार प्रमोद कुमार सिंह से इनकी लगातार बातचीत का प्रमाण मिला। इसके बाद पुलिस ने 120बी के तहत तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं जांच में पुलिस ने नामजद आरोपी राजेश सिंह उर्फ पिंटू पुत्र मोरध्वज सिंह को घटना में शामिल नहीं होने की बात करते हुए उनकी नामजदगी को गलत बताया है।