फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   All rivers including Saryu are in spate, people's heartbeat increased

Deoria Flood: सरयू समेत सभी नदियां उफान पर, लोगों की धड़कन बढ़ी

Wed, 12 Oct 2022 10:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2022 10:09 AM IST
सार

सरयू में उफान से नदी खतरे के निशान से 1.45 मीटर ऊपर प्रवाहित हो रही है। नदी के उग्र तेवर को देख प्रशासन सक्रिय है। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि 13 बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती कर चौकसी बढ़ा दी गई है। जबकि तहसीलदार अश्वनी कुमार और नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह को निगरानी आदि की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
All rivers including Saryu are in spate, people's heartbeat increased
देवरहा बाबा आश्रम जाने वाली सड़क के ऊपर से बहता बाढ़ का पानी। - फोटो : SALEMPUR

विस्तार

 सरयू नदी उफान पर है। नदी इस वर्ष के उच्चतम सीमा 67.90 मीटर पार कर पांच सेमी ऊपर बह रही है। नदी के जलस्तर में हो रही निरंतर वृद्धि के कारण तटवर्ती गांवों के लोग सहमे हुए हैं।

विज्ञापन


सरयू में आई बाढ़ से राप्ती भी उफान पर है। सरयू में उमड़ रहे सैलाब से नदी का पानी नगर के कुछ वार्डों सहित देहात क्षेत्र के रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। अधिकारी नदी के 20 सेमी और बढ़त बनाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश से जलस्तर में तेजी से बढ़ा है। थाना घाट पर बनाए गए मीटर गेज पर नदी खतरे के निशान 66.50 से 1.45 मीटर ऊपर बह रही है। नदी का पानी खेतों आदि के रास्ते बेलडॉड़, कटइलवा, नौका टोला में सागौन के बगीचे, मठियां, कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर बिनोवापुरी गांव तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के जहाज घाट, पटेल नगर दक्षिणी, पश्चिमी, रविदास मंदिर, पुराना बरहज, आजाद नगर दक्षिणी, गौरा सहित कुछ वार्ड बाढ़ के पानी की जद में आ गए हैं। बाढ़ का पानी नाली-नालों के रास्ते मास्टर लियाकत, सुभाष निषाद, गोलू तिवारी, रामविलास, संतोष राजभर, सोहन, कैलाश आदि के घरों में पहुंच गया है।

वहीं परसियां-विशुनपुर देवार के दो दर्जन टोले बाढ़ से घिरे हुए हैं, जबकि भदिला प्रथम और गोरखपुर जनपद का कोलखास गांव टापू बना हुआ है। नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

13 बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट
सरयू में उफान से नदी खतरे के निशान से 1.45 मीटर ऊपर प्रवाहित हो रही है। नदी के उग्र तेवर को देख प्रशासन सक्रिय है। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि 13 बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती कर चौकसी बढ़ा दी गई है। जबकि तहसीलदार अश्वनी कुमार और नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह को निगरानी आदि की जिम्मेदारी दी गई है। बाढ़ के पानी से घिरे लोगों के आवागमन के लिए परसियां-विशुनपुर देवार में 13, भदिला प्रथम में चार और देवरहा बाबा आश्रम के निकट दो नावें लगाई गई हैं।

अधिकारियों ने बंधों का किया निरीक्षण, जाना हाल
बाढ़ खंड विभाग के सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने जेई नागेंद्र सिंह सहित अन्य सहयोगियों के साथ मंगलवार को बंधों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कटइलवा-कपरवार संगम तट तक बने नवीन बांध, महेन, मोहरा आदि जगहों पर बने बंधों की स्थिति का जायजा लिया। सहायक अभियंता ने बताया कि नेपाल और उत्तराखंड के सात लाख क्यूसेक पानी को लखीमपुर बैराज के रास्ते छोड़ा गया है। जिससे नदी के जलस्तर में बढ़त दर्ज की गई है। नदी के अभी और बढ़ने की संभावना है। फिलहाल हालत सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed