फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ALL ok in DIG inspection

डीआईजी के निरीक्षण में सब ठीक मिला

Thu, 12 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 12 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
ALL ok in DIG inspection
एसपी कार्यालय का निरीक्षण करते डीआईजी शिवसागर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। दो दिवसीय प्रवास पर देवरिया आए डीआईजी शिवसागर सिंह ने एसपी कार्यालय, महिला थाना और बघौचघाट का निरीक्षण कर अभिलेखों का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान एसपी कार्यालय की व्यवस्था देख डीआईजी दंग रह गए।
विज्ञापन


कमोवेश यहीं हाल महिला थाने और बघौचघाट का भी मिला। रंगाई, सफाई और पुलिस आफिस की व्यवस्था पर उन्होंने एसपी की सराहना की। जबकि कागजात के रखरखाव में में कमियां मिलने पर तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी प्रभाकर चौधरी के साथ जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर डीआईजी शिवसागर सिंह पुलिस आफिस पहुंचे। सीओ कार्यालय, प्रधान लिपिक सेल, वित्तिय शाख से जुड़े अभिलेखों का मुआयना किया। साथ ही अन्य रजिस्टरों की पड़ताल की। एसपी प्रभाकर चौधरी की नई व्यवस्था  देख डीआईजी ने संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए लूक में पुलिस आफिस को देख डीआईजी प्रसंन्नचित हो गए। सीओ आफिस के साथ कार्यालय का मुआयना किया। सीओ पेशी के अनवर और प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार पांडेय की चरित्रपंजिका को भी देखा।

करीब एक घंटे तक चले गहन मंथन के बाद डीआईजी ने आवश्यक दिखा निर्देश अधिकारियों को दिया। पुलिस आफिस से निकल कर वह महिला थाने पहुंचे। वहां आगंतुक रजिस्टर, पेज नंबरिंग और महिला समस्या से जुड़े पहलुओं पर बात की। 


महिला थाने की सफाई और व्यवस्था पर खुश नजर आए। शाम को डीआईजी, एसपी, एएसपी और सीओ सिटी सहित अन्य अधिकारी बघौचघाट थाने पहुंचे। साफ-सफाई, अपराध रजिस्टर, विवेचना,मेस और शस्त्रागार के बारे में जानकारी जुटाई। उपनिरीक्षक देवेन्द्र यादव से हल्के के गांव और हिस्ट्रीशीटर के बारे में जानकारी जुटाई। 



एसआई यागेन्द्र और कांस्टेबल योगेन्द्र को बेहतर कार्य के लिए एक एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया। चौकीदारों से भी उन्होंने बात की। शुक्रवार को पुलिस लाइंस, कंट्रोल रुम का निरीक्षण होना है। साथ ही मातहतों के साथ डीआईजी क्राइममीटिंग करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed