फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   All classes are troubled in BJP government: Ramanshkar

भाजपा सरकार में सभी वर्ग है परेशान : रमांशकर

Mon, 15 Jul 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
All classes are troubled in BJP government: Ramanshkar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



देवरिया। सलेमपुर के सांसद रमांशकर राजभर ने कहा कि प्रतिदिन संविधान की हत्या करने वाले अब संविधान हत्या दिवस मनाएंगे। अगर इसी तरह सत्ता चलती रही तो 2027 के चुनाव में भाजपा 100 पर ही आल आउट हो जाएगी, क्योंकि इस सरकार में व्यापारी, किसान, नौजवान परेशान हैं, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इस पर सरकार का ध्यान नहीं है। सरकार केवल विपक्ष पर आरोप लगाकर अपनी कमी छिपा रही है। इसीलिए भगवान श्रीराम ने इनको अयोध्या से ही हटा दिया है और अपने भक्त अवधेश प्रसाद को जीता दिया है।
वह सोमवार को बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग तबाह है, अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं, सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। बाढ़ चौकियां बनाकर जिला प्रशासन ने केवल कोरम पुरा किया है। सरकार कहती है कि 48 घंटे में हम ट्रांसफार्मर दे देंगे, लेकिन हालत यह है की श्रम शक्ति के अभाव में ट्रांसफार्मर बनाने वाले गैरेज में ट्रांसफार्मर आने व बनने में एक-एक महीने लग जा रहा हैं। थानों व तहसील की स्थिति यह है कि सभी थाने दबाव में काम कर रहे हैं, भ्रष्टचार बढ़ा हुआ है। अगर कोई पीड़ित न्याय मांगने थाने जाता है तो वहां न्याय नहीं मिलता है। संक्रमण काल में भी अस्पतालों पर न दवा है न डाॅक्टर। उत्तर प्रदेश का यह पहला जनपद है ,जिसमें जिला अस्पताल नहीं है। सरकार मेडिकल काॅलेज बनाने का दम भरती है, लेकिन सरकार जिला अस्पताल को ही अपग्रेड करके पूरी व्यवस्था मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य के हाथ में दे दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में भागलपुर-पिंडी मार्ग जर्जर हालत में है, सड़कों के जर्जर होने से बच्चे पढ़ने तक नहीं जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में हर जगह मात खाने के बाद भी सरकार इससे चेतने को तैयार नहीं दिख रही है। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता उसे सबक सिखाने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed