{"_id":"57c1cab24f1c1b2717d4fa0d","slug":"algeria-hopes-to-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्जीरिया से वापसी की उम्मीद जगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्जीरिया से वापसी की उम्मीद जगी
देवरिया
Updated Sat, 27 Aug 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने पहल तेज कर दी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अल्जीरिया में 20 भारतीयों के फंसे होने के मामले में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने पहल तेज कर दी है। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर अल्जीरीया में फंसे भारतीयों के वापसी व वेतन भुगतान का अनुरोध किया है। विदेश मंत्रालय तक बात पहुंचने से भारतीयों के वापसी की उम्मीद जगी है।
रोजगार के सिलसिले में अल्जीरिया गए देवरिया के भीखमपुर रोड निवासी मिथिलेश पांडेय ने ‘अमर उजाला संवाददाता’ को फोन करके आपबीती बयां की थी और व्हाट्सएप पर अपनी व साथियों की तस्वीरें और डिटेल भेजकर केंद्र सरकार से मदद की अपेक्षा जताई थी। ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार के अंक में ‘अल्जीरिया में फंसे देवरिया व कुशीनगर के तीन युवक’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
साथ ही सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र और डीएम अनिता श्रीवास्तव के संज्ञान में मामले को लाया। केंद्रीय मंत्री ने पूरी जानकारी मांगी और इस मामले ने प्रयास तेज कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्री के सहायक निजी सचिव विवेक शुक्ल ने अल्जीरिया में पीड़ितों से बातचीत की और केंद्रीय मंत्री की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा जताया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र भी लिखा। केंद्रीय मंत्री ने मिथिलेश पांडेय समेत 20 भारतीय अल्जीरिया से भारत वापस लाने और मलहमा अब्दुल्लाह स्थित शपूर्जी पल्लोनजी नामक कंपनी से बकाया वेतन का भुगतान कराने का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा है कि इस मामले में मानवीय आधार पर अपने स्तर से कार्रवाई करें। अल्जीरिया में फंसे युवकों में गोरखपुर के खजनी के गोरसैरा निवासी संजीव सिंह, कुशीनगर के कसया के तेतरिया गांव के राजू सिंह के अलावा पटना, कोलकाता, उड़ीसा के युवक शामिल हैं।