फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Akhilesh said BJP is playing engine by keeping in confusion

Deoria: भ्रम में रखकर इंजन- इंजन खेल रही भाजपा, अखिलेश बोले- जो CM DGP नहीं चुन पाए वो सरकार क्या चलाएंगे

Sun, 30 Apr 2023 07:16 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी,देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी,देवरिया Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Apr 2023 07:16 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि एक बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना दिखाकर लगातार महंगाई बढ़ाते जा रहे हैं। नगर निकाय चुनाव में इस बार सपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।

विज्ञापन
Akhilesh said BJP is playing engine by keeping in confusion
अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की  योगी और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता को भ्रम में रखकर इंजन-इंजन खेल कर रही है। जो मुख्यमंत्री अपना डीजीपी तक नहीं चुन पाए वह सरकार क्या चलाएंगे। एक बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना दिखाकर लगातार महंगाई बढ़ाते जा रहे हैं। नगर निकाय चुनाव में इस बार सपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव  रविवार को सपा के जिलाध्यक्ष रहे बाबूलाल यादव के निधन के बाद आयोजित श्रद्घांजलि समारोह में भाग लेने देवरिया आए थे। साकेतनगर स्थित आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद वह परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। 

विज्ञापन

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में बाबूलाल यादव के परिवार के साथ सपा खड़ी है। जनपद में समाजवादी आंदोलन को उन्होंने एक नया रंग और रुप दिया और संघर्ष कर रास्ता दिखाया। एक चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सपा बसपा प्रदूषण फैला रहे हैं, पर कहा कि मुख्यमंत्री कोई वैज्ञानिक थोड़ी ही हैं जो प्रदूषण भी मापते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed