{"_id":"69a3562a8f4e1c8fc10a86df","slug":"akash-honored-for-his-excellent-performance-in-the-deaf-asia-cup-deoria-news-c-205-1-ksh1049-155675-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बधिर एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन...आकाश सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बधिर एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन...आकाश सम्मानित
Sun, 01 Mar 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
एशिया कप में भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत पर कुशीनगर के बधिर क्रिकेट खिलाड़ी आकाश सैनी को बधाई दे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। जिले के पकवा इनार निवासी आकाश सैनी को बधिर एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने शनिवार को सम्मानित किया। आकाश बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह बोलने और सुनने में असमर्थ हैं। इसके बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
18 से 25 फरवरी तक भुवनेश्वर के बाराबाती स्टेडियम पर हुए टूर्नामेंट की मेजबानी भारतीय डेफ एसोसिएशन ने की। यह टूर्नामेंट टी-20 फार्मेट में खेला गया। इसमें भारतीय टीम में प्रदेश के सिर्फ दो खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इसमें लखनऊ के रहने वाले अमन रिजवी व कुशीनगर के आकाश सैनी शामिल थे।
आकाश लखनऊ स्थित डायमंड और वासुदेव क्रिकेट अकादमी से कोच युसूफ के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। आकाश कोविड-19 के दौरान घर लौट आए थे। अब कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी में नियमित अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निरंतर विकसित कर रहे हैं। आकाश सैनी ने डेफ क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़कर उत्तर प्रदेश की ओर से लगभग 20 टूर्नामेंट मैच खेले हैं।इनमें राष्ट्रीय व जोनल स्तर की प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। उन्होंने निरंतर अभ्यास से 17 वर्ष की आयु में उनका चयन भारतीय बधिर क्रिकेट टीम में एशिया कप खेलने के लिए हो गया। टूर्नामेंट में भारत, नेपाल एवं श्रीलंका की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के दौरान भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को छह विकेट से पराजित कर एशिया कप जीत लिया। जिला क्रीडाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि आकाश सैनी की यह उपलब्धि न केवल कुशीनगर, बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित करने वाला है। आकाश ने दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है।