फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agriculture university lost in budget

Deoria News: कृषि विश्वविद्यालय का धरा रह गया सपना

Wed, 22 Feb 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
agriculture university lost in budget
प्रस्ताव ठंडे बस्ते में, अब महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर में खुलेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में कृषि विश्वविद्यालय की मांग दशकों से चली आ रही है। शासन ने कृषि विश्वविद्यालय के लिए भूमि तलाशने के लिए जिला प्रशासन को कहा था। जिलाधिकारी ने करीब पांच जगह की जमीन का पूरा ब्योरा शासन को भेज दिया था, ताकि कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का रास्ता साफ हो जाए।
बुधवार को प्रदेश के बजट में चार कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए बजट में धन का प्रावधान किया गया है। इसमें महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर के लिए 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जबकि आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी अयोध्या के महाविद्यालय आजमगढ़ और गोंडा कृषि महाविद्यालय की सुध भी ली गई है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के कृषि कॉलेज बीआरडीपीजी के हिस्से में कुछ भी नहीं आया है। गौर करने वाली बात तो यह है कि बीआरडीपीजी कॉलेज कभी आगरा विश्वविद्यालय का हिस्सा हुआ करता था। यह सबसे पुराना कॉलेज है। एक समय ऐसा था कि गोरखपुर मंडल में यह इकलौता महाविद्यालय था, जहां एमएससी एजी की पढ़ाई होती थी। करीब दो माह पहले शासन ने बीआरडीपीजी कॉलेज को लेकर काफी गंभीरता दिखाई थी। कृषि विश्वविद्यालय स्थापना के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। जिला प्रशासन ने बाकायदे जिला प्रशासन ने मानक के अनुरूप भूमि भी तलाश ली थी लेकिन बजट में पूरा मामला फिसल गया और कुशीनगर जिले में स्थापित होने की घोषणा कर दी गई। इसके बाद से बीआरडीपीजी कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी उदास हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
बीआरडीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शरद चंद मिश्र ने बताया कि महाविद्यालय के कृषि विश्वविद्यालय बनने की सभी को उम्मीदें थीं। करीब 50 साल से इसकी मांग की जा रही थी। कृषि महाविद्यालय के नाम यह कॉलेज भी खोला गया था। वर्तमान में 85 शिक्षकों का स्टाफ भी कार्यरत है जो गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध अन्य महाविद्यालयों से सर्वाधिक है। कई शिक्षक तो इसी आस में यहां से अपना स्थानांतरण भी नहीं करा रहे थे। जमीन की कमी के कारण उम्मीदों को झटका लगा है। हालांकि, जब मेडिकल कॉलेज खुल सकता है तो कृषि विश्वविद्यालय भी यहां ही खुलता तो जिले के विकास की नई राह खोलता। इसके लिए यहां के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व जनप्रतिनिधियों ने भी काफी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed