फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Agriculture Minister inaugurated new feeder and 10 MBA transformers

Deoria News: कृषि मंत्री ने किया नए फीडर व 10 एमबीए ट्रासंफार्मर का उद्घाटन

Fri, 26 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister inaugurated new feeder and 10 MBA transformers
बघौचघाट। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बघौचघाट पर शुक्रवार को क्षमता वृद्धि के लिए स्थापित किए गए नए पावर ट्रांसफार्मर और नए देवरिया धूस फीडर का लोकार्पण प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर किया। यह परियोजना लगभग एक करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने बताया कि बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र में पहले पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर संचालित था, जो बढ़ते विद्युत भार के कारण ओवरलोड की स्थिति में रहता था। अब 10 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित होने से लोड का संतुलन बेहतर होगा और क्षेत्र को निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस क्षमता वृद्धि से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कृषि कार्य, व्यापार, लघु उद्योग एवं शैक्षणिक संस्थानों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र से लगभग 120 गांव जुड़े हैं, जहां करीब 14 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। यहां से पकहां, विशनपुरा बाजार, बघौचघाट और बनकटा सहित चार 11 केवी फीडर संचालित होते हैं। नए 11 केवी देवरिया धूस फीडर के चालू होने से बिशनपुरा, पकहां और बघौचघाट फीडरों का लोड कम होगा। इस फीडर से कंठी पट्टी, मलसी, कुर्मी पट्टी, बीरबल पट्टी, देवरिया धूस, ओली पट्टी, बरवा टोला एवं नोनिया पट्टी को विद्युत आपूर्ति मिलेगी। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से वोल्टेज की समस्या कम होगी और फाल्ट की घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में कृषि मंत्री ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल समाधान योजना के तहत एकमुश्त जमा करने की अपील की तथा बिजली अधिकारियों को प्रत्येक माह फीडर स्तर पर बैठक कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही, मंडल अध्यक्ष जिप्पू शाही, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह,विवेक राय,भीम यादव, रंजीत गुप्ता,महिवाल जायसवाल, विनोद कुशवाहा,अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed