फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Agriculture Minister came out on the road and cleaned it.

Deoria News: कृषि मंत्री ने सड़क पर उतरकर की सफाई

Mon, 06 Apr 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 06 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister came out on the road and cleaned it.
तरकुलवा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नगर पंचायत कस्बा में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। वे भाजपा के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खुद सड़क पर उतरकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

छह अप्रैल को भाजपा का 47वां स्थापना दिवस है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रविवार को स्थानीय नगर पंचायत के दीनदयाल उपाध्याय नगर में पहुंच कर झाड़ू लेकर सड़क पर उतर कर सफाई करने लगे। यह देख बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर गए। सफाई अभियान करीब एक घंटे तक चला। कृषि मंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर फैले कचरे को साफ किया। कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा अपने स्थापना दिवस को सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को गांवों में पहुंचकर दलित बस्तियों के भीतर सफाई अभियान चला कर लोगों पार्टी की उपलब्धियां बताने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, सभासद सूरज गुप्ता, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed