{"_id":"62ac21e1986cbe0329386e51","slug":"agneepath-scheme-protest-track-jam-in-deoria-against-agneepath-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agneepath Scheme Protest: देवरिया में अग्निपथ योजना के विरोध में रेलपथ जाम, छात्रों ने घेरा रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agneepath Scheme Protest: देवरिया में अग्निपथ योजना के विरोध में रेलपथ जाम, छात्रों ने घेरा रेलवे स्टेशन
Fri, 17 Jun 2022 04:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Jun 2022 04:36 PM IST
सार
देवरिया में युवाओं का हुजूम नारेबाजी करते हुए सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया, जहां पर पुलिस ने युवाओं को रोकने का प्रयास किया। लेकिन संख्या अधिक होने के कारण सैकड़ों की संख्या में युवा रेलवे स्टेशन के अंदर प्रवेश कर गए। रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के विरोध में देवरिया रेलवे स्टेशन पर उमड़े छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं का हुजूम शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर उमड़ पड़ा। युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
युवाओं के मान मनोबल में अफसर जुटे रहे लेकिन युवा अपनी जिद पर अड़े रहे। इसको लेकर काफी देर तक स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल अभी भी बना हुआ है। सेना में 4 साल अग्निवीर की नौकरी का विरोध कर रहे युवा पूरे योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न जगहों से सुबह से ही मालवीय रोड पर जुटना शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
धीरे-धीरे सैकड़ों की तादात में युवा पहुंच गए और सरकार विरोधी नारे लगाने लगाने लगे। इसके बाद युवाओं का हुजूम नारेबाजी करते हुए सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया, जहां पर पुलिस ने युवाओं को रोकने का प्रयास किया। लेकिन संख्या अधिक होने के कारण सैकड़ों की संख्या में युवा रेलवे स्टेशन के अंदर प्रवेश कर गए।
रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस इन को हटाने का प्रयास करती रही। लेकिन संख्या अधिक होने के कारण पुलिस के जवान मूक दर्शक बन गए।