फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Agent sent to Malaysia on fake visa, five youths stranded

Deoria News: एजेंट ने फर्जी वीजा पर भेज दिया मलयेशिया, फंसे पांच युवक

Wed, 01 Nov 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Agent sent to Malaysia on fake visa, five youths stranded
रुद्रपुर। देवरिया और गोरखपुर जिले के पांच युवक 21 अक्तूबर से मलयेशिया की जेल में बंद हैं। युवकों को विदेश भेजने वाले एक एजेंट ने 1.5 लाख रुपये लेकर फर्जी वीजा पर मलेशिया भेज दिया था। वीजा फर्जी पाए जाने पर मलयेशियाई पुलिस ने उन्हें जेल में बंद कर दिया। युवकों के परिवार वाले उनकी घर वापसी के लिए परेशान हैं। उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और डीएम से युवकों को देश वापस लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

देवरिया जिले के रुद्रपुर नगर के मस्जिद वार्ड के रहने वाले भोला पटवा का बेटा अमरनाथ पटवा, गोरखपुर जिले के गजपुर के रहने वाले प्रद्युमन, सदरे आलम, शकील खान और शाहिद अली के साथ 30 सितंबर को थाईलैंड के रास्ते मलयेशिया गया था। नेपाल का रहने वाला एक एजेंट उन्हें ले गया था। उसने हर युवक से 1.5 लाख रुपये यानी कुल 7.5 लाख रुपये लेकर युवकों को मलयेशिया के एक मॉल में नौकरी के फर्जी कागजात और वीजा दे दिया था। कई दिन बैंकाक में ठहर कर पांचों युवक पानी के जहाज से मलयेशिया पहुंचे। वहां पुलिस ने जांच की तो वीजा फर्जी निकला। पांचों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। 21 अक्तूबर से मलयेशिया की जेल में बंद युवकों के परिवार के लोग चिंता में हैं। अमरनाथ के पिता भोला पटवा ने बताया कि जब से पता चला है कि बेटा मलयेशिया की जेल में बंद है, घर में चूल्हा नहीं जल रहा है। बेटे की रोजी रोटी के लिए कर्ज लेकर रुपये दिए थे। एजेंट ने धोखा दिया है। अब तो सरकार पर भरोसा है। उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से बेटे को मलयेशिया की जेल से मुक्त कराने और घर वापसी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed