फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After the assurance of the SDM, the sit-in of the princes ended

Deoria News: एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रधानों का धरना

Fri, 23 Jun 2023 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
After the assurance of the SDM, the sit-in of the princes ended
बरहज ब्लॉक परिसर में एसडीएम के समक्ष अपना पक्ष रखते प्रधान संवाद
अधिकारियों ने बीडीओ का जाना पक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। प्रधान संघ का ब्लॉक परिसर में दो दिन से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को एसडीएम योगेश कुमार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। अधिकारियों ने कार्यालय में बीडीओ चंद्रभूषण यादव से उनका पक्ष जाना।

ब्लॉक संघ अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में 16 मई से प्रधान आंदोलनरत थे। इसमें प्रधान बीडीओ के स्थानांतरण की मांग कर रहे थे। बुधवार से ब्लॉक परिसर में प्रधानों के धरने पर बैठने से कार्य प्रभावित हो रहा था। अशोक कुमार मिश्र ने प्रधानों के हित में एसडीएम योगेश कुमार को पत्रक सौंपकर न्याय की मांग की। प्रधानों का यह भी कहना था कि बीडीओ का स्थानांतरण नहीं होने पर संगठन कार्यकर्ता दोबारा धरना शुरू करने को बाध्य होंगे। इस दौरान गामा यादव, संजय यादव, सतीश यादव, अभय यादव, राजनाथ यादव, राजेंद्र यादव, प्रेमनाथ, ओमप्रकाश, दिग्विजय, चंद्रभान यादव और अजीत कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed