फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   after rally students got prize

शहर में निकाली रैली, होनहार छात्र-छात्राएं हुईं पुरस्कृत

Fri, 05 Mar 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
after rally students got prize
शहर में निकाली रैली, होनहार छात्र-छात्राएं हुईं पुरस्कृत
विज्ञापन

देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद एवं वार्षिकोत्सव का शुक्रवार की शाम को समापन हुआ। तीन दिन तक चले विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं में अव्वल छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

सुबह में प्रधानाचार्य पीके शर्मा के नेतृत्व में आकर्षक रैली निकाली गई। जो शहर के विभिन्न जगहों से होकर गुजरी। शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से कॉलेज की शान बढ़ाई। अमन विश्वकर्मा, दीपशिखा यादव, दिव्यानी पांडेय, शुभम पांडेय, चंद्रमणि चौहान, नीरज प्रजापति, समीर शेखर, गौरी तिवारी, सिद्धिदात्री विश्वकर्मा, निशा जायसवाल, श्रुति दुबे को विशेष सम्मान दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि न्यायाधीश शिवेंद्र मिश्र ने छात्रों को आगे बढ़ने के टिप्स प्रदान करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस दौरान गोपाल दत्त शुक्ल, अजय पाठक, भुवनेश्वर मिश्र, असीम कुमार चौधरी, गोविंद सिंह, योगेंद्रनाथ मिश्र, रामजीत यादव, श्रीप्रकाश तिवारी, रमेश सिंह, ओपी शर्मा, शैलेंद्र कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह, दयानंद मिश्र, हरि कुमार, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed