फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After pasting the notice, the former chairman vacated the government building

Deoria News: नोटिस चस्पा के बाद पूर्व चेयरमैन ने सरकारी भवन से खाली किया कब्जा

Sun, 18 Jun 2023 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
After pasting the notice, the former chairman vacated the government building
नगर पंचायत के ईओ ने तीन दिन पूर्व सरकारी भवन को खाली कराने के लिए चस्पा कराया था नोटिस
विज्ञापन

दो दशक पूर्व महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए सीडीएस से बनाया गया था सरकारी भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। महिलाओं को सिलाई कढ़ाई कर स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए सीडीएस ने दो दशक पूर्व सरकारी भवन बनाया। लेकिन महिलाओं को वहां प्रशिक्षण नहीं दिया जा सका और कुछ दिन बाद भवन पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश यादव ने ताला लगा कर कब्जा कर लिया। 15 जून को ईओ हिमांशु प्रताप सिंह ने भवन पर नोटिस चस्पा कराते हुए पूर्व चेयरमैन से तत्काल खाली करने को कहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व चेयरमैन ने नोटिस चस्पा होने के बाद आनन-फानन सरकारी भवन पर हुए कब्जे को खाली कर नगर पंचायत को सूचित कर दिया। शनिवार को नगर पंचायत ने कर्मचारी भेजकर सरकारी भवन में ताला लगा लिया। नगर पंचायत के पिपरा नाजिर वार्ड में तत्कालीन चेयरमैन ओम प्रकाश यादव ने वर्ष 2000 में महिलाओं को सिलाई कढ़ाई के नाम पर सरकारी धन से नगर पंचायत की भूमि पर दो कमरे का भवन बनवाया था। भवन बनवाने के कुछ दिन बाद वे उसमें अपना भूसा व गृहस्थी का सामान रख कब्जा कर लिए। इसे लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। जिसे लेकर ईओ हिमांशु प्रताप सिंह ने 15 जून को नगर पंचायत कर्मचारी के हाथों सरकारी भवन पर नोटिस चस्पा कराया। नोटिस में बताया गया है कि सरकारी भवन पर किए गए अवैध कब्जे को तत्काल खाली कर दिया जाए। नोटिस चस्पा होने की खबर मिलते हैं पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश यादव ने अगले दिन सरकारी भवन में हुए कब्जे को खाली कर इसकी जानकारी नगर पंचायत को दे दी। उसके बाद शनिवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अपना ताला लगा। ईओ हिमांशु प्रताप सिंह ने कहा कि सीडीएस की सरकारी भवन पर पूर्व चेयरमैन काफी दिनों से अवैध कब्जा कर बैठे थे। जानकारी होने पर उन्हें नोटिस दिया गया है। जिसके बाद अब वह वहां से अपना कब्जा हटा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed