{"_id":"662c2826aef8fa2efb0df7b4","slug":"after-making-video-suicide-deoria-news-c-208-1-deo1004-124224-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: इश्क में पागल युवक ने पहले बनाया आत्महत्या का वीडियो, इसके बाद फंदे से लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: इश्क में पागल युवक ने पहले बनाया आत्महत्या का वीडियो, इसके बाद फंदे से लटका
Sat, 27 Apr 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
मृत युवक गोविंद की फाइल फोटो
फोटो समाचार........
शुक्रवार को तीन बजे भोर में खास दोस्तों के नंबर पर भेजा वीडियो
वीडियो देखकर एक नंबर से मरने से पहले और मरने के बाद करीब 35 बार आया मिला फोन
झाड़ू-पोछा लगाने पहुंची तो बेटे को फंदे से लटका देखकर मचाया शोर
चार भाइयों में सबसे छोटा था मृतक, यू-ट्यूब व सोशल साइट पर बनाता था छोटे-छोटे वीडियो
सदर कोतवाली के पोखरभिंडा गांव निवासी है मृत युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। युवती के इश्क में पागल एक युवक ने तकरार के बाद खुद को खत्म करने की ठान ली। रात में युवती से बात करने के दौरान उससे कहासुनी हुई। इसके बाद युवक ने रस्सी का फंदा बनाकर उससे लटकने का वीडियो बनाया और कुछ खास नंबरों पर भेजा है। वीडियो देखने के बाद एक नंबर से करीब 35 बार फोन आया मिला, लेकिन तब तक युवक फंदे से लटक गया था। सुबह में मां झाड़ू लगाने के लिए उधर गई तो फंदे से बेटे को लटका देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो मृतक के तीनों भाई, अन्य परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
सदर कोतवाली के पोखरभिंडा निवासी गोविंद कुमार भारती (18) स्व. रामभुजी चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीन बड़े भाई अमरजीत, प्रेम व प्रदीप मेहनत-मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते थे। अभी सिर्फ अमरजीत की ही शादी हुई है। प्रेम, प्रदीप व गोविंद कुंवारे थे। परिजनों की मानें तो गोविंद का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर वह देर रात किसी से बातें करता था। शक होने पर पड़ताल की गई तो पता चला कि किसी युवती से बात करता था।
रोज की भांति खाना खाने के बाद परिजन सोने चले गए। गोविंद भी बाहर मौजूद टिन शेड में सो रहा था। टिन शेड को कमरेनुमा बनाया गया था। उसी के अंदर गोविंद सोकर किसी से बात कर रहा था। परिजनों के अनुसार, फंदे से लटका शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। उसके मोबाइल पर आ रहे मैसेज को देखा गया तो रात करीब तीन बजे उसके द्वारा फंदे से लटक जान देने का एक वीडियो बनाकर कुछ नंबरों पर भेजा गया था।
विज्ञापन
एक नंबर से करीब 35 बार लगातार फोन आया था। जिससे शक हुआ कि उक्त नंबर उस युवती का होगा, जिससे गोविंद रात में बात करता था। रात में बात करने के दौरान तकरार के बाद उसने इतना बड़ा कदम उठाया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक का फंदे से लटका शव मिला है। उसने किस वजह से इतना बड़ा कदम उठाया है। इसकी जानकारी ली जा रही है।
कोट
युवक की मौत की सूचना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार वह किसी युवती से देर रात तक बात करता था। एक नंबर से उसके मोबाइल फोन पर कई बार फोन भी आया मिला है। पुलिस नंबर की पड़ताल कर रही है।
-संजय कुमार रेड्डी, सीओ सिटी