{"_id":"648a1466e273aa83ae0bb5f6","slug":"after-killing-a-young-man-from-bihar-the-dead-body-was-hanged-in-the-store-room-of-english-liquor-deoria-news-c-7-1-207045-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिहार के युवक की हत्या कर शव को अंग्रेजी शराब के स्टोर रूम में फंदे से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिहार के युवक की हत्या कर शव को अंग्रेजी शराब के स्टोर रूम में फंदे से लटकाया
विज्ञापन
अनन्द साहनी की फाइल फोटो
बिहार के वैशाली का रहने वाला मजदूर फल मंडी में करता था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भटनी नगर के अंग्रेजी शराब के स्टोर रूम में बुधवार सुबह फंदे से लटका बिहार निवासी एक मजदूर का शव मिला। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई व अंगुली पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया है।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन से शव की शिनाख्त की। मृतक बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है। वह बिहार में ही एक फल मंडी में मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह काम के सिलसिले में बाहर जाने की कह घर से निकला था। शराब की दुकान में शव मिलने पर लोग तरह-तरह की चर्चा है। लोग इसे शराब तस्करी से भी जोड़ रहे हैं। भटनी नगर के विकास चौक के पास अंग्रेजी शराब और बियर की दुकान है। अंग्रेजी शराब की दुकान के स्टोर रूम में बुधवार सुबह फंदे से शव लटका होने की सूचना किसी ने पुलिस को बताई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल की स्थिति देख दंग रह गई। आरोपियों ने बड़ी चालाकी से हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था। पुलिस की जांच में मौके से शव के पास एक मोबाइल, बैग और बोरा मिला। मोबाइल फोन से शव की शिनाख्त की गई। मृतक वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के चेहरा कलां शाहपुर खुर्द निवासी आनंद साहनी (35) है। पिता संतलाल ने बताया कि वह उनका बेटा वैशाली के एक फल मंडी में ऑटो चलाकर मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह काम के सिलसिले में हाजीपुर गया था। रात में करीब साढ़े दस बजे उसने अपनी पत्नी विभा से फोन पर बात की और कहा कि थोड़े समय में घर आ रहा है। पर वह घर लौटकर नहीं आया तो बार-बार फोन किया गया, लेकिन उठा नहीं। इसी बीच भोर में करीब तीन बजे किसी ने फोन से बताया कि उसका शव भटनी रेलवे स्टेशन के पास शराब की एक दुकान के पास फेंका गया है। इसके बाद सुबह पुलिस ने सूचना दी। जब हम लोगों को अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया। शव किस हालत में मिला, यह देखने को नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जिस युवक ने भोर में सूचना दी थी, उसका मोबइल फोन बंद है। आशंका है कि हत्या कर शव को लटका दिया गया है, ताकि आत्महत्या कर रूप दिया जा सके। दाह संस्कार कराने के बाद हत्या की तहरीर दूंगा। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करें। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि नगर के अंग्रेजी शराब की दुकान के स्टोर रूम में एक युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट में
कहीं शराब की तस्करी में तो नहीं गई आनंद की जान
शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा खोलेगी हत्या का राज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भटनी अंग्रेजी शराब की दुकान के स्टोर रूम में मिले युवक का शव अपने साथ कई सवाल खड़े कर रहा है, जिसमें से कुछ सवालों के जवाब तो मिल गए है, लेकिन बिहार के वैशाली का रहने वाला युवक भटनी अंग्रेजी शराब के दुकान में कैसे पहुचा? उसके साथ गए युवक कौन थे और कहां गए, युवक की मौत कैसे हुई ये तमाम सवाल अब भी पहेली बन कर रह गए हैं। चर्चा है कि बिहार के कुछ युवक शराब की तस्करी को अंजाम देने भटनी आया करते हैं। ऐसे में मृतक के पास से बैग और बोरा मिलने पर लोगों ने आशंका जताई है कि कहीं शराब तस्करी की लेन-देन के विवाद में तो आनंद की हत्या नहीं हो गई? इसकी जांच में लगी पुलिस शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज और मृतक का मोबाइल खंगाल रही है। पुलिस घटना के समय युवक के साथ रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा शराब की दुकान के मुनीम से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जानने में जुटी है कि जब रात 10 बजे शराब की दुकान बंद हो गई तो युवक स्टोर रूम तक कैसे पहुंचा। ये तमाम सवाल ऐसे हैं जिस पर पुलिस काम कर रही है। दबी जुबान यह भी कहा जा रहा है कि उत्तरी रेलवे कॉलोनी के एक कमरे में तस्कर रात में शराब लेकर रख लेते हैं। फिर उसे धीरे-धीरे जीआरपी और स्थानीय पुलिस की मदद से बिहार भेजा जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी हत्या की ओर कर रही इशारा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो मौत का कारण हैगिंग नहीं है। अगर आत्महत्या करता है तो रिपोर्ट में झटके से गले की हड्डी टूटनी आती है। पर इस मामले में ऐसा नहीं। गला कस कर हत्या करने की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ रही है। इसे लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।