{"_id":"60a551088ebc3e1156262c5b","slug":"after-increasing-corona-cases-many-areas-sealed-in-deoria-deoria-news-gkp39513721","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया शहर में बढ़े मरीज, कई मोहल्ले सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया शहर में बढ़े मरीज, कई मोहल्ले सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया शहर में बढ़े मरीज, कई मोहल्ले सील
देवरिया। कोविड-19 महामारी का कहर फैल रहा है। शहर में मरीज बढ़ रहे हैं। चार मोहल्लों में दस दिन के अंदर 171 कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। ये हाटस्पॉट बनते जा रहे हैं। प्रशासन ने बुधवार को इन मोहल्लों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए जगह-जगह बांस-बल्ली लगाकर सील करा दिया है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
कोरोना महामारी तेजी से पांव पसार रहा है। शहर के करीब सभी मोहल्लों में मरीज मिल रहे हैं। वहीं चार मोहल्लों में आए दिन मरीज मिल रहे हैं। दस दिन के अंदर भुजौली कालोनी में तकरीबन 25, देवरिया खास व उमानगर में 76, राघव नगर में 25 इसके अलावा रामनाथ देवरिया मोहल्ले में करीब 45 लोगों कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें उमानगर, देवरिया खास, भुजौली हाटस्पॉट बन गए हैं। इन मोहल्लों में लगभग हर रोज मरीज मिल रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर प्रशासन के होश उड़ गए। इसके बाद सक्रियता बढ़ी और प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका के कर्मियों ने इन मोहल्लों को जाने वाले मुख्य मार्गों व चौराहों पर बांस-बल्ली लगाकर सील करा दिया। साथ ही सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। डीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला कंटेनमेंट जोन का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के लिए जागरूक किया। संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। बिना काम के सड़क पर लोग घूम रहे हैं। इसमें कुछ लोग तो बिना मॉस्क के ही नजर आ रहे हैं। दुकान खुलने पर बाजार में भीड़ हो जा रही है। यहां सोशलडिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है।