फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After defeating Barhaj, Gadauna entered the semi-finals

Deoria News: बरहज को पराजित कर गड़ौना सेमीफाइनल में

Sun, 21 May 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 21 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
After defeating Barhaj, Gadauna entered the semi-finals
पिपरा भुल्ली में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के पिपरा भुल्ली खेल मैदान में जय मां परमेश्वरी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। शनिवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में गड़ौना ने बरहज को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गड़ौना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10-10 ओवर के मैच में रोहित 81, धर्मेंद्र 60 रनों की मदद से गड़ौना ने दो विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जवाबी पारी में बरहज की टीम आठ ओवर में ही 45 रन बनाकर सिमट गई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जयेंद्र चौधरी और विशिष्ट अतिथि कमलेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। इस दौरान रितेश जायसवाल, कमलेश यादव, शिवम पांडेय, मुलायम, उमेश यादव, रणविजय कुमार, राहुल मल्ल, अनिल यादव और सुनील यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed