{"_id":"6696d8f189839a9a1506a2c4","slug":"after-decreasing-rivers-started-increasing-above-the-red-mark-deoria-news-c-227-1-sdn1004-120941-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घटने के बाद बढ़ने लगी नदियां, लाल निशान से ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घटने के बाद बढ़ने लगी नदियां, लाल निशान से ऊपर
Wed, 17 Jul 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
तिरछहवा में बाढ़ के पानी में जरुरी सामान को लेकर आते युवक।
विज्ञापन
राप्ती, बूढ़ी राप्ती और कूड़ा नदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, अटकी सांसें
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले की सभी नदियों का जलस्तर सोमवार को कम हो रहा था, लेकिन मंगलवार फिर से बढ़ने लगा है। नदियों का जलस्तर खतरे के लाल निशान से ऊपर होने के कारण है एक बार फिर से लोगों की सांसें अटक गई हैं। वहीं प्रशासन के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी चौकन्ना होकर बांधों की रखवाली में जुटे हुए हैं।
जिले में बारिश कम होने के बावजूद नेपाल में हुए बारिश के पानी से नदियाें का जलस्तर एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, वर्तमान में वह खतरे के लाल निशान से 37 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं बूढ़ी राप्ती नदी खतरे के लाल निशान से 2.12 मीटर ऊपर बनी हुई है। जबकि कूड़ा नदी भी खतरे के निशान से 39 सेमी ऊपर बह रही है। नदियों लाल निशान से ऊपर बहने के कारण लोगों को अभी भी जान जोखिम में डालकर घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। वहीं नदियों का जलस्तर घटने और बढ़ने के साथ ही किनारे पर कटान तेज हो गई है, जिससे गांव के लोग सहमे हुए है। जोगिया ब्लॉक के बूढ़ी राप्ती नदी किनारे के खजुरडाड़ गांव के पास कटान होने से लोग भयभीत है। उसका क्षेत्र के महदेवा बुजुर्ग गांव निवासी मुकादम का कहना है कि उनका गांव नदी और बांध के बीच स्थित है, बगल में खजुरडाड़ पुल बना है। यहां कटान स्थल पर बचाव कार्य नहीं होने से नदी के घटने के दौरान कटान तेज हो गई है, जिससे खजुरडाड़ गांव समेत पुल पर भी खतरा बढ़ रहा है। वहीं गांव के रास्ते पर पानी हटने के बाद कीचड़ पसर जाने से घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है योगी सरकार
सिद्धार्थनगर। विधायक श्यामधनी राही ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों हाल जाना। विधायक ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही होने पाएगा। आपदा की इस घड़ी में योगी सरकार पूरी मजबूती के साथ सभी बाढ़ पीड़ितो के साथ खड़ी है। उन्होंने उसका क्षेत्र के ग्राम हथिवड़ताल, अजगरा, ताल वगहिया, चौबाहे पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों राहत सामग्री वितरित किया। इसके साथ ही उन्होंने नगर पंचायत उसका बाजार के कृष्णा नगर वार्ड में बाढ़ के हालात का जायजा लिया। एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र ने कहा कि कोई समस्या होने पर तुरंत तहसील के कंट्रोल रूम पर संपर्क करें। इस दौरान तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, विजय श्रीवास्तव राजस्व निरीक्षक शीतल प्रसाद द्विवेदी, गयादीन मौर्य, लेखपाल महेंद्र साहनी, सुनील आजाद, कृष्णानंद चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नदियों का जलस्तर मीटर में
नदी खतरे का स्तर सोमवार मंगलवार
राप्ती 84.900 85.13 85.27
बूढ़ी राप्ती 85.650 87.63 87.77
कूड़ा 83.520 83.80 83.91
घोघी 87.00 85.35 85.90
बानगंगा 93.420 93.40 93.20