फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After a week, the operation received the green light.

Deoria News: एक सप्ताह बाद ऑपरेशन को मिली हरी झंडी

Wed, 15 Oct 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 15 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
After a week, the operation received the green light.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में आपरेशन शुरू हो गया है। मंगलवार को ओटी की कल्चर टेस्ट रिपोर्ट नार्मल आने के बाद विभिन्न विभागों में सर्जरी को हरी झंडी मिल गई। बुधवार से सर्जरी शुरू होगी।
मेडिकल काॅलेज की पानी की टंकी में शव मिलने के बाद सात अक्तूबर से सर्जरी बंद कर दी गई थी। टंकी को खाली कराने के बाद फॉरेंसिंक जांच के बाद पुलिस की मौजूदगी में काॅलेज प्रशासन ने टंकी की सफाई कराई।
विज्ञापन

इसे विभिन्न प्रकार के केमिकल से सफाई करने के बाद टंकी को भरा गया। इस पानी को जांच के लिए जल निगम के लैब में भेजा गया। इसकी रिपोर्ट में पानी को उपयोग लायक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से पानी की शुद्धता प्रमाणित होने के बाद पानी को उपयोग लिए खोल दिया गया। इसके बाद मेडिकल काॅलेज के चौथे तल पर स्थित चारों ऑपरेशन थियेटर की सफाई की गई। यहां से नमूने लेकर कल्चर टेस्ट के लिए मेडिकल काॅलेज के लैब में भेजा गया।

यहां जांच में टेस्ट रिपोर्ट नार्मल आई है। इसके बाद आॅपरेशन थियेटर सर्जरी के लिए खोल दिए गए हैं। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर की कल्चर रिपोर्ट नार्मल आई है। अब मरीजों के ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed