फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   afsar keep petrolling the area till election

चुनाव तक क्षेत्र में गश्त करते रहें सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी : मंडलायुक्त

Mon, 12 Oct 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
afsar keep petrolling the area till election
चुनाव तक क्षेत्र में गश्त करते रहें सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी : मंडलायुक्त
विज्ञापन

देवरिया। मंडलायुक्त गोरखपुर जयंत नार्लिकर व डीआईजी राजेश मोदक ने सोमवार को सदर विधानसभा उपनिर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य व चिकित्सा व्यवस्था का हाल जाना।
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण करते रहें। इससे शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहूलियत मिलेगी। इस चुनाव में कोविड-19 के नियमों का भी पालन कराया जाना है। टेस्टिंग के लिए मोबाइल वैन व अन्य आवश्यक सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिया। कहा कि किसी भी दशा में निर्वाचन प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था प्रभावित न हो।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों का चिन्हांकन कर लिया जाए। ऐसे बूथों का अपर पुलिस अधीक्षक अवश्य ही निरीक्षण कर लें। डीएम अमित किशोर ने कहा कि बिहार में भी चुनाव के दृष्टिगत बैठक कर ली गई है। सभी एहतियाती उपायों को अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि सर्विलांस टीम लागाई गई है। चेकिंग का कार्य चल रहा है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश पटेल ने कमिश्नर और डीआईजी को चुनाव की तैयारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने भलुअनी के प्रभारी चिकित्सक एवं एलटी का स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। कहा कि सितंबर में किए गए टेस्टिंग की तुलना में अक्तूबर के दस दिनों की टेस्टिंग काफी कम है। इसी प्रकार गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, सलेमपुर, भागलपुर, बनकटा की टेस्टिंग सितंबर माह की तुलना में कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed