फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Advocates protested

विशेष सचिव के पत्र के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 May 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Advocates protested
विशेष सचिव के पत्र के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

देवरिया। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल की ओर जिलाधिकारी व जनपद न्यायाधीश को भेजे गए पत्र में अधिवक्ताओं को लेकर किए कथन व शब्दों के प्रयोग पर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को कलेक्ट्रेट व सदर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजबांके तिवारी की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें अधिवक्ताओं ने विशेष सचिव के पत्र में उनके मंतव्यों एवं व्यवहार की निंदा व भर्त्सना की। इसके बाद अध्यक्ष के नेतृत्व में वकीलों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान संजय मिश्रा, ललित नारायन पांडेय, हरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, राजेश मणि, कैलाश तिवारी, सुजीत कुमार श्रीवास्तव, महेश, श्याम मिलन, चंद्रबली शुक्ला, केशरीनंदन पांडेय, अजय कुुमार मल्ल, प्रितम मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, जयप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश मिश्र, नवल किशोर मिश्र, भूपेद्र मणि, नरेंद्र सिंह, जयप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही प्रदर्शन कर धरना दिए। उन्होंने कहा कि विशेष सचिव द्वारा जारी पत्र में अधिवक्ताओं को लेकर जो शब्द प्रयोग किए गए हैं तथा असम्मानजनक टिप्पणी की गई है वह निंदनीय, कष्टपूर्ण, खेदपूर्ण व अव्यावहारिक है। इसे लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा गया, जिसमें इस संबंध में कार्रवाई करते हुए उसे वापस लेते हुए अधिवक्ताओं के सम्मान की रक्षा की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष पाठक, कमलमणि त्रिपाठी, केके सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राजीव त्रिपाठी, राकेश कुमार मल्ल, शंभूनाथ सिंह, कन्हैया मिश्र, नीलकंठ तिवारी, राजेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, रविंद्र यादव, विनोद सिंह, विवेकानंद, राधेश्याम पटेल, अखिलेश्वर श्रीवास्तव, शशिप्रकाश मणि, अभय श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र पांडेय, सत्यप्रकाश मिश्र, आशुतोष मणि, रामशरन यादव, गिरीश तिवारी, विष्णु प्रकाश गुप्ता, विष्णु मद्धेशिया, अजरेश मणि, शीषांश मणि, राघव पांडेय, शिव गोविंद शर्मा, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।
विशेष सचिव की ओर से जारी पत्र को वापस लेने की मांग
बरहज। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामायण तिवारी और महामंत्री उदयराज चौरसिया के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बुधवार को बैठक की। वकीलों को अराजकतत्व कहे जाने पर रोष प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नाम पत्रक एसडीएम गजेंद्र सिंह को दिया। सभी 14 मई को जारी पत्रक को वापस कराने की मांग कर रहे थे।

अधिवक्ताओं ने बैठक में विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल की ओर से डीएम को जारी किए गए पत्रक पर भड़ास निकाला। उनका कहना था कि अधिवक्ता दबे-कुचलों के अलावा अन्य को न्याय सुनिश्चित कराते हैं। लेकिन अधिवक्ताओं को अराजकतत्व कहकर अपमानित किया गया है। जारी पत्रक को सरकार वापस करें। हालांकि पत्रक में जनपद न्यायालयों में अधिवक्ताओं द्वारा किए जाने वाले अराजकतापूर्ण कृत्य को रोकने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, गिरीश वर्मा, नागेंद्र कुमार मिश्र, अमरेश यादव, चंद्रभूषण यादव, श्रवण कुमार सिंह, राकेश प्रकाश रंजन, उद्धव प्रसाद, अरविंद उपाध्याय, मुरारी कुमार भारती, तारकेश्वर तिवारी, लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित, राकेश सिंह, राजेश कुशवाहा, अंबिकेश सिंह, अमित कुमार तिवारी, त्रिपुरेश मिश्र, उमेश विश्वकर्मा, संतोष सिंह, मनीष पाल, सत्यप्रकाश मालवीय, खुर्शीद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed