फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   advocates protested against dm statement

Deoria News: जिलाधिकारी के बयान पर भड़के अधिवक्ता

Wed, 28 Feb 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
advocates protested against dm statement
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। साथ ही तीन दिन के अंदर जिलाधिकारी से अपनी मंशा स्पष्ट करने के लिए ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं का आरोप है कि जिलाधिकारी मुकदमों के निस्तारण में अधिवक्ताओं पर गलत आरोप लगा रहे हैं और राजस्व न्यायालय आपके द्वार चलने का जो प्रयास किया है, वह घोर निंदनीय है ।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में ग्राम न्यायालय की स्थापना का विरोध अभी चल ही रहा था कि राजस्व न्यायालय आपके द्वार की खबर कलक्ट्रेट बार के अधिवक्ताओं को चुभ गई। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा व मंत्री आनंद किशोर मिश्रा के नेतृत्व में संघ भवन में अधिवक्ताओं ने बैठक कर जिलाधिकारी के वक्तव्य की निंदा की व न्यायिक कार्य ठप करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि राजस्व अधिकारी मुकदमों के निस्तारण में लापरवाही बरतते हैं। पत्रावली आदेश में जाने के बाद भी छह माह तक कोई आदेश नहीं हो पारित होता है। 300 गांवों के नक्शे गायब हो गए हैं। 145 गांवों का जिल्द बंदोबस्त गायब है। कलक्ट्रेट परिसर में प्रतिदिन चोरी हो रही है। लेकिन जिलाधिकारी आंख मूंदकर बैठे हुए हैं। राजस्व अधिकारियों की लापरवाही का ठीकरा अधिवक्ताओं के ऊपर फोड़ा जा रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी से यह अपेक्षा की जाती है कि वह तीन दिन के अंदर कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन को अपनी मंशा से अवगत कराएं। अन्यथा कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन जिलाधिकारी के विरुद्ध मोर्चा खोल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में भी अधिवक्ताओं ने बैठक कर ग्राम न्यायालय के स्थापना का विरोध किया और न्यायिक कार्य ठप कर दिया। बैठक में मंत्री अरुण कुमार उपाध्याय, अशोक दीक्षित, सुभाष चन्द्र राव, सिंहासन गिरी, ऋषिराज मिश्र, रामानुज शुक्ला, चंद्रबली शुक्ल, दशरथ पांडेय, केसरी नंदन पांडेय, बृजबांके तिवारी आदि मौजूद रहे।

27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन

27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed