{"_id":"6363ff14c9a341304134b90e","slug":"advocates-movement-continues-work-is-being-interrupted-deoria-news-gkp456066394","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी, बाधित हो रहे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी, बाधित हो रहे कार्य
विज्ञापन

बरहज। तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ता, अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग कर आंदोलनरत हैं। इससे लोगों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वकीलों ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानांतरण होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
तहसील बार संघ अध्यक्ष पंडित रामायण तिवारी और महामंत्री उदयराज चौरसिया के नेतृत्व में वकीलों ने विरोध-प्रदर्शन किया। 28 अक्तूबर से अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी है। वकीलों का कहना है कि तहसील के अधिकारियों को जिम्मेदार बचा रहे हैं, जिससे कार्य बाधित हो रहा है। उनका कहना है कि अधिवक्ताओं और वादकारियों के हित में अधिकारियों का स्थानांतरण अतिशीघ्र कराया जाए।
इस दौरान शिवदयाल सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, आनंद तिवारी, पूजिता यादव, रणजीत मिश्र, कमला यादव, राममनोहर चौहान, अमित तिवारी, मुकेश, चंद्रभान चौरसिया, राकेश प्रकाश रंजन आदि मौजूद रहे।