फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Advocate dies in Chaknali dispute: Forensic team conducts videography of the incident site

चकनाली विवाद में अधिवक्ता की मौत : फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल की कराई वीडियो ग्राफी

Thu, 09 Apr 2026 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Advocate dies in Chaknali dispute: Forensic team conducts videography of the incident site
जांच करने पहुंची फॉरेंसिक वैन।
बरहज। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में चकनाली विवाद में अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह के मौत के बाद बुधवार को फाॅरेंसिक टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और वीडियोग्रॉफी भी कराई। इसके बाद गांव के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे फाॅरेंसिक वैन स्थानीय पुलिस के साथ लवरछी गांव पहुंची। जहां पुलिस को देख अगल-बगल के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के अनुसार फाॅरेंसिक टीम ने चकनाली पर कराए जा रहे सड़क निर्माण से उपजे विवाद में अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत मामले में लोगों से पूछताछ किया। लोगों का यह भी कहना है कि फॉरेंसिक टीम चकनाली की वीडियोग्रॉफी भी कराई। कुछ लोग पुलिस टीम से घटना से संबंधित जानकारी लेना चाहा। लेकिन टीम ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। गांव में आई फाॅरेंसिक टीम की वैन को लेकर लोगों में उत्सुकता थी। वहीं मृतक अधिवक्ता के परिजन सिद्धार्थ सिंह और प्रशांत सिंह ने दोषियों की गिरफ्तारी न होने से नाराजगी है।
विज्ञापन

एसओ विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि विवेचनात्मक कार्रवाई से संबंधित जांच के लिए फाॅरेंसिक टीम बुलाई गई थी। आरोपियों के मिलने के संभावित ठिकानों पर दबिश दिया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलाें ने कहा : साथी अधिवक्ता के परिजनों को अभी तक नहीं मिला न्याय, किया प्रदर्शन
तहसील परिसर में बुधवार को चौथे दिन भी वकील साथी अधिवक्ता के परिजनों को न्याय दिलाने को लेकर उग्र रहे। सभी ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने 24 घंटे में उचित परिणाम नहीं आने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दिया।

तहसील बार संघ अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव और महामंत्री अमरेश यादव के नेतृत्व में चौथे दिन भी अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। सभी ने कार्य से विरत रहकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव ने कहा कि दर्ज प्राथमिकी में आरोपियों की गिरफ्तारी तय होनी चाहिए। जबकि उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाने के साथ अवैध कृत्यों की जांच होनी जरूरी है। वकीलों ने प्रशासन को 24 घंटे का मोहलत देते हुए व्यापक आंदोलन की बात कही है। मौके पर पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, गिरीश वर्मा, उदयराज चौरसिया, लक्ष्मी दीक्षित, संतोष सिंह, अम्बिकेश सिंह, चंद्रभान चौरसिया, सत्यप्रकाश मालवीय, रणजीत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed