फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Administration stopped illegal construction going on in Renuka Hotel

Deoria News: रेनुका होटल में चल रहे अवैध निर्माण को प्रशासन ने रोका, संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद

Sat, 16 Dec 2023 03:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 16 Dec 2023 03:52 PM IST
सार

बरहज के पूर्व विधायक एनएचएम घोटाले के आरोपी रहे रामप्रसाद जायसवाल के बेटे मुरली मनोहर और श्याम जायसवाल के बीच संपत्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शहर के रेनुका होटल में दोनों भाइयों के बीच बंटवारा भी हो चुका है।

विज्ञापन
Administration stopped illegal construction going on in Renuka Hotel
UP Police - फोटो : iStock

विस्तार

देवरिया जिले में पूर्व विधायक रामप्रसाद जायसवाल के बेटों के बीच संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुरली मनोहर की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस बल के साथ पहुंचे मास्टर प्लान के जेई ने रेनुका होटल में चल रहे निर्माण को अवैध बताते हुए रोक दिया। करीब एक महीने से यह मामला चल रहा है।
विज्ञापन


बरहज के पूर्व विधायक एनएचएम घोटाले के आरोपी रहे रामप्रसाद जायसवाल के बेटे मुरली मनोहर और श्याम जायसवाल के बीच संपत्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शहर के रेनुका होटल में दोनों भाइयों के बीच बंटवारा भी हो चुका है। मुरली मनोहर जायसवाल का आरोप है कि श्याम जायसवाल बंटवारे से अलग हटकर होटल में निर्माण कार्य जबरन करा रहे हैं। मना करने पर विवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम से किया। एसडीएम के निर्देश पर मास्टर प्लान के जेई एके ओझा दोपहर में पुलिस बल के साथ रेनुका होटल में पहुंचे और निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए रोक दिया। जेई एके ओझा ने बताया कि बिना अनुमति लिए होटल में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed