{"_id":"6331ee8227190051ad56473a","slug":"administration-s-bulldozer-on-encroachment-deoria-news-gkp451894363","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर.
विज्ञापन
भाटपार रानी में अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : DEORIA
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर.
वर्षों से केन यूनियन-बीआरडी इंटर कॉलेज तक हुआ था कब्जा
भाटपाररानी। नगर में केन यूनियन से लेकर बीआरडी इंटर कॉलेज गेट के समीप नगर पंचायत की सीमा तक पटरी पर वर्षों से हुए अतिक्रमण पर सोमवार को नगर प्रशासन का बुलडोजर पूरे दिन चलता रहा। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध सभी 17 दुकानों को ढहाकर नगर प्रशासन ने पिलर गाड़ कर बाड़ लगा दिया, ताकि पुन: अतिक्रमण न हो सके।
भाटपाररानी में केन यूनियन से लेकर बीआरडी गेट के समीप तक पटरी पर बरसों से कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर कई दुकानें स्थापित कर दी गई थीं। पूर्व सूचना के आधार पर दिन के 11 बजे से भाटपाररानी, बनकटा और भटनी थाने की पुलिस बल और एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय की देखरेख में जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ। सबसे पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल द्वारा अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया गया। उसके बाद परशुराम जायसवाल, संजय, चांद मोहम्मद, मुमताज, करामत अंसारी, अजय, दिनेश चौरसिया, जान मोहम्मद, शहाबुद्दीन, राजेश यादव, कैलाश यादव आदि की दुकानों तथा मछली हट्टा व मांस विक्रेताओं सहित 17 दुकानों से अतिक्रमण को हटवाया गया। अधिकतर लोगों ने पहले से ही अपने सामान आदि हटा लिए थे। यह क्रम पूरे दिन चलता रहा। इस दौरान नायब तहसीलदार करण सिंह, ईओ प्रमोद गुप्ता, लाला सिंह, पवन, अजय आर्य सहित नगर पंचायत कर्मी, लेखपाल, कानूनगो आदि मौजूद थे। उप जिलाधिकारी भाटपाररानी संजीव कुमार उपाध्याय ने बताया कि पटरी पर कुल 17 दुकानें अवैध रूप से थीं, जिसे धराशायी कर दिया गया है।
अतिक्रमण हटवाने गए प्रधान के साथ ग्रामीणों ने किया दुर्व्यवहार
- कोर्ट के आदेश पर खलिहान और पोखरी की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा
पङरी बाजार। भटनी विकास खंड के सिसई ग्राम सभा में सोमवार को अवैध कब्जा हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के साथ दुर्व्यवहार किया। कोर्ट के आदेश पर खलिहान एवं पोखरी की भूमि से नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह की देखरेख में अवैध कब्जा हटवाया जा रहा था, जिसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा राजस्व टीम के साथ नोकझोक करने लगे। राजस्व टीम के जाने के बाद कुछ ग्रामीण ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर दुर्व्यवहार करने लगे तथा मारने की धमकी देने लगे, जिसकी सूचना प्रधान ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से हटाया। ग्राम प्रधान रामदयाल गोंड ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।