फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Administration is on the back foot, there will be no acquisition for the master plan

Deoria News: बैकफुट पर आया प्रशासन, महायोजना के लिए नहीं होगा अधिग्रहण

Fri, 17 Jan 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Administration is on the back foot, there will be no acquisition for the master plan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/सोनूघाट। महायोजना 2031 को लेकर परसिया अहिर के ग्रामीणों के आंदोलन के बाद प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। उन्हें जमीन बैनामा करते समय आरक्षित शब्द लिखने से छूट दे दी है। नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र ने स्पष्ट कर दिया है कि ग्रामवासियों के क्रय-विक्रय पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। साथ ही परसिया अहिर में भविष्य में कोई अधिग्रहण की योजना नहीं है।
उन्होंने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। नियत प्राधिकारी के इस बयान के बाद परसिया अहिर के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। सोमवार से लगातार चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन आखिरकार रंग ला दिया। जिले में महायोजना 2031 लागू है। इसके तहत पार्क, खेल का मैदान, औद्योगिक प्लांट लगाने के लिए जमीन का चिह्नांकन करते हुए कई गांवों को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है। साथ ही नक्शा आदि पास किया जा रहा है। परसिया अहिर के ग्रामीण गांव में एक साथ तीन पार्क, खेल मैदान व औद्योगिक प्लांट के नाम पर 200 एकड़ की भूमि आरक्षित करने की सूचना के बाद आग बबूला हो गए। ग्रामीणों ने एडीएम प्रशासन व एसडीएम सदर से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। डीएम से भी मुलाकात की। डीएम ने वार्ता के दौरान कहा था कि आप लोग खेतीबारी कीजिए।
विज्ञापन

जमीन जब किसी दूसरे को बैनामा करेंगे तो स्टांप पर आरक्षित शब्द का जरूर उल्लेख कीजिएगा। डीएम के इस बयान के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। बृहस्पतिवार को ग्रामीण आगे की रणनीति बना ही रहे थे कि नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र विपिन कुमार द्विवेदी ने सूचना ग्रुप पर अपनी बात पोस्ट की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग लखनऊ द्वारा देवरिया नगर के समुचित विकास के लिए जीआईएसबेस्ड देवरिया महायोजना-2031 की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त महायोजना-2031 के दृष्टिगत ग्राम परसिया अहिर में निकट भविष्य में भूमि अधिग्रहण की कोई योजना नहीं है। ग्रामवासियों के भूमि के क्रय-विक्रय पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। साथ ही वे अपनी भूमि पर पूर्व की भांति कृषि कार्य भी कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामवासी से किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही। इस सूचना की जानकारी मिलते ही किसानों में खुशी लहर दौड़ गई।

प्रधान फणींद्र नाथ तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीण अखिलेश मिश्रा उर्फ गामा, यदुवंश मिश्रा, रामप्यारे तिवारी, अमरनाथ तिवारी, फणीश मिश्र, धनंजय तिवारी, संतोष गुप्ता, सत्यनारायण व जयनारायण यादव, सर्वेश नाथ तिवारी ने आभार जताते हुए खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed