फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Administration busy preparing for elections, police increased surveillance on border area

Deoria News: चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, पुलिस ने बढ़ाई सीमा क्षेत्र पर निगरानी

Sun, 17 Mar 2024 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Administration busy preparing for elections, police increased surveillance on border area
भाटपार रानी थाना क्षेत्र के बनकटा अमेठिया संवेदनशील बूथ का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अखंड प्रताप
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। लोकसभा चुनाव की होते ही प्रशासन अलर्ट मूड में आ गया। एक तरफ जगह-जगह बैनर, पोस्टर हटाए जाने लगे, वहीं दूसरी तरफ सीमा क्षेत्र में पुलिस की सरगर्मी बढ़ गई है। उच्चाधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय अधिकारी व थानेदार सीमा क्षेत्र व संवेदनशील जगहों की निगरानी में लग गए हैं।
19 जून तक 18वीं लोकसभा का गठन हो जाना है। शनिवार को चुनाव आयोग ने चुनाव की तिथियां घोषित कर दीं। जनपद में एक जून को मतदान होगा। आयोग की रणभेरी बजने के बाद प्रशासन अलर्ट मूड में है। शनिवार की देर रात तक तहसील क्षेत्र के हाट बाजारों से बैनर पोस्टर उतरवाए गए, वहीं पुलिस संवेदनशील जगहों को चिह्नित करने में लगी है। बिहार सीमा के कारेकाट, महुजा, रामपुर बुजुर्ग, बासोपट्टी, प्रतापपुर, हरेराम चौराहा, भवानीछापर, भिगारीं बाजार, नंदपुर, कुकुरघांटी, बलुआ अफगान आदि स्थानों पर पुलिस की निगरानी तगड़ी हो गई है। कही से कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रशासन अभी से तैयारी में लगा है।
विज्ञापन

गांव में असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है, जिससे उनके खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की जा सके। वहीं लाइसेंसी असलहाधारियों की भी लिस्ट थानों के बॉक्स से बाहर आ गई है, और उन्हें जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन हर हाल में कहीं चूक नहीं चाहता। निर्वाचन आयोग की भृकुटी कहीं टेढ़ी न हो, इससे बचने के लिए भी कार्य व तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
चुनाव आयोग के निर्देश का पालन कराया जाएगा। सीमा क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। हर हाल में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
-शिव प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी, भाटपाररानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed