{"_id":"624dce24f2425b314c6cd987","slug":"administration-and-flying-squad-alert-during-up-board-exam-deoria-news-gkp432445472","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में सतर्क रहे अफसर और सचल दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में सतर्क रहे अफसर और सचल दल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में सतर्क रहे अफसर और सचल दल
देवरिया/बरहज। हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा के दौरान बुधवार को जिला प्रशासन सतर्क दिखा। पांचों सचल दल केंद्रों पर दौड़ती रहीं। बाहर कापियां लिखे जाने के मामले में चर्चित स्व.विंध्याचल शाह इंटर कॉलेज पैना में जेडी योगेंद्रनाथ सिंह डटे रहे।
बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी प्रश्न पत्र में पंजीकृत 64511 में 54694 उपस्थित एवं 9817 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटर के फल खाद्य संरक्षण सहित अन्य विषयों में पंजीकृत 345 में 335 उपस्थित हुए। दूसरी पाली में इंटर के कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र एवं कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्न पत्र की परीक्षा में पंजीकृत 664 परीक्षार्थियों में 582 उपस्थित एवं 82 अनुपस्थित रहे। उधर जेडी योगेंद्र नाथ सिंह ने बुधवार को सुबह की पाली में पैना स्थित स्व.विंध्याचल शाह इंटर कॉलेज पर चल रहे बोर्ड परीक्षा की जांच किया। विद्यालय में अव्यवस्था को लेकर जेडी नाराज दिखे। उन्होंने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर नियमों की पड़ताल किया। परीक्षा के दौरान एसडीएम ध्रुव शुक्ल और जिला बचत अधिकारी अनित कुमार ने भी परीक्षा का हाल जाना। यहां हाईस्कूल के प्रथम पाली में अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 429 में 76 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह करीब नौ बजे पहुंचे जेडी ने सीसीटीवी कैमरा, पेपर, कापी, परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था को देखा। वह करीब 40 मिनट तक रहे। केंद्र के अधिकांश कमरों में एक-एक छोटे बेंच पर दो की संख्या और टेंट की कुर्सी पर परीक्षा देते देख वह भौचक्क रह गए। केंद्र व्यवस्थापक कौशल सिंह से पूछने पर उन्होंने कमरों के अलावा बेंच की कमी बताया। उधर एसडीएम ध्रुव शुक्ल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यालयों की जांच की जा रही है।