फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   aditya in up football team

Deoria News: खेलो इंडिया में यूपी फुटबाल टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे बरहज के आदित्य

Fri, 26 Jan 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Jan 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
aditya in up football team
बरहज के लवरछी वार्ड निवासी और खेलो इंडिया में अंडर-19 यूपी की फुटबाल में शामिल आ​दित्य यादव   स
फोटो समाचार-25डीईओ 140
विज्ञापन

चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में टीम के लिए कर रहे जी तोड़ मेहनत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के लवरछी वार्ड निवासी आदित्य यादव पुत्र सत्यप्रकाश यादव खेलो इंडिया में अंडर-19 फुटबाल टीम में यूपी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसको लेकर वह चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। उनके सामने प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों को पसीना छूट रहा है।

चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया अंडर-19 फुटबाल मैच का आयोजन किया गया है। आदित्य की टीम का पहला मैच मेघालय से हुआ है। परिजनों के अनुसार, सत्यप्रकाश और चिंता देवी की संतान मनीष यादव और निधि यादव में आदित्य सबसे छोटे हैं। वह बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने के साथ फुटबाल में अपना कॅरियर तलाश रहे हैं। 2018 में वह नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी खेल मैदान में अंडर-14 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। तीन माह पूर्व कोलकाता में फर्स्ट डिवीजन के खेले गए लीग मैच में भी आदित्य ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed