{"_id":"6466678a165ee7949e02c5e8","slug":"activists-of-khet-mazdoor-union-staged-a-sit-in-deoria-news-c-7-1-172405-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
Thu, 18 May 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील में धरना दिया। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम अरुण कुमार को दिया।
धरने को संबोधित करते हुए सतीश कुमार ने कहा कि जंतर-मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर देश का सम्मान बढ़ाया है, लेकिन आज वे खिलाड़ियों के साथ किए गए यौन शोषण के खिलाफ धरने पर बैठने को मजबूर हुई हैं। पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज होने के बाद भी आज तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि यह महिला पहलवानों का ही नहीं , देश की महिलाओं का अपमान है। जिला मंत्री रामनिवास यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का एक भी ट्वीट या एक भी शब्द मुंह से नहीं निकला है। हरे कृष्ण कुशवाहा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं, आज इस देश के अंदर में बेटियों का क्या हाल है। प्रेमचंद यादव ने कहा कि बृजभूषण सिंह के रसूख के आगे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की भी नहीं चलती है। बलविंदर मौर्या ने कहा कि यह सरकार नफरत और सांप्रदायिकता की सरकार है। इस दौरान सुशील यादव, अनिल यादव,शिव शंकर यादव, गंगा देवी, विद्यावती देवी, रंजू देवी, केदारनाथ प्रसाद, राजेंद्र गुप्ता, रज्जू देवी, विद्यावती देवी और कमलावती देवी आदि मौजूद रहे।