फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Action will be taken against those overrating manure

Deoria News: खाद की ओवररेटिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 14 Aug 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those overrating manure
उर्वरक विक्रेताओं एवं समितियों के पास उपलब्ध स्टॉक की जांच करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंडी। खाद की कृत्रिम कमी बनाने की कोशिश करने वाले निजी उर्वरक विक्रेताओं एवं समितियों के पास उपलब्ध स्टॉक की जांच की जाएगी। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने कृषि विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम ने कहा कि खाद की कृत्रिम कमी पैदा करने वाले दुकानदारों पर फर्टिलाइजर कंट्रोल आर्डर एवं ईसी एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। ए जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद कृत्रिम कमी बनाने वाले निजी उर्वरक विक्रेताओं एवं सहकारी समितियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए उन्हें आवंटित खाद एवं उसके सापेक्ष अब तक की गई बिक्री की सघन जांच कर रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद जिले में खाद की कृत्रिम कमी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा करने वाले निजी उर्वरक विक्रेताओं एवं समितियों के पास उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों के माध्यम से कराते हुए तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराने एवं उनके द्वारा खाद बिक्री न किये जाने के संबंध में रिपार्ट देने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
लार क्षेत्र की आठ समितियां को मिली यूरिया
अपर जिला सहकारी अधिकारी सलेमपुर अरुण कुमार ने बताया कि मांग के अनुसार लार क्षेत्र की 13 समितियां में से आठ समितियों को 18-18 टन यूरिया का आवंटन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बी पैक्स खेमादेई, भरौली कुंडौली, उकीनाखास, नेमा मझवलिया, रक्सा, महुजा, धंधवार मठिया, तथा पिपरा बोली को 18 टन यूरिया का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed