{"_id":"6331eb90a11457691f2e07e3","slug":"action-on-making-a-woman-s-porn-video-viral-salempur-news-gkp451892199","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने पर कार्रवाई
विज्ञापन

आरोपी ने लगाया महिला और उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप
भटनी। इलाके के एक गांव में युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी महिला को हुई। उसने पुलिस से शिकायत कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। उधर, आरोपी युवक ने सोमवार को महिला और उसके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगा ऑडियो वायरल किया है।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोस का एक युवक उसके घर आता -जाता था। एक सप्ताह पूर्व घर में अकेला देख युवक अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उस समय मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में कुछ अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया। उधर, आरोपी युवक ने बताया कि महिला अक्सर उसे अकेले रहने पर अपने घर बुलाती थी। इस दौरान गलत कार्य नहीं करने पर फंसाने का आरोप लगाती थी। उसने महिला और परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर युवक को हिरासत में लेकर चालान किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर युवक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।