{"_id":"60d8c76c8ebc3ebc9538e1e8","slug":"action-on-2-vdo-deoria-news-gkp399759880","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सचिव के निलंबन की संस्तुति, तीन एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सचिव के निलंबन की संस्तुति, तीन एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सचिव के निलंबन की संस्तुति, तीन एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय निर्माण की गलत सूचना देने पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय निर्माण की गलत सूचना देने पर डीपीआरओ ने दो सचिवों के निलंबन की जहां संस्तुति की है, वहीं, तीन एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप है।
पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय निर्माण गांवों में कराए जा रहे हैं। इसे लेकर पंचायती राज विभाग निर्माण कार्य को लेकर गंभीर है। डीपीआरओ ने सभी सचिव को प्राथमिकता पर सोख्ता गड्ढा, कंपोस्ट गड्ढा, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन पूर्ण करने का आदेश दिया था। साथ ही कार्य में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। इसे लेकर डीपीआर द्वारा गांवों का भ्रमण कर कार्य का निरीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश ने रविवार को विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के शाहपुर पुरैनी व महुअवां खुर्द गांव का भ्रमण किया। उन्होंने पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का स्थलीय सत्यापन किया तो पाया कि पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय अधूरा था, जबकि इसके पूर्ण होने की सूचना दी गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने दोनों सचिव के निलंबन की संस्तुति कर दी। शिथिल पर्यवेक्षणीय दायित्व के लिए तीन एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि भी प्रदान की। इससे पहले सोखता गड्ढा व कंपोस्ट गड्ढा न बनवाने के कारण 27 सचिव का वेतन अवरुद्ध किया जा चुका है।