फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   action of 82 in cepoy murder case

Deoria News: सिपाही महानंद के फरार हत्यारोपियों के घर पुलिस ने की 82 की कार्रवाई

Fri, 08 Mar 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 08 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
action of 82 in cepoy murder case
सरेंडर नहीं करने पर संपत्ति होगी कुर्क, 20 सितंबर को शराब तस्करों ने चारपहिया वाहन से कुचलकर की थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। सिपाही महानंद यादव की हत्या के फरार तीन आरोपियों के घर पुलिस ने बृहस्पतिवार को 82 की कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद एक सप्ताह में हाजिर नहीं होने पर संपत्ति कुर्क करने की बात कही जा रही है। तीनों आरोपी बिहार के गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मामले में वाहन मालिक समेत छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
गाजीपुर जिले के जमनिया थाना क्षेत्र के हरिबल्लमपुर गांव निवासी महानंद सिंह यादव यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती भटनी थाने में थी। 19 सितंबर 2023 की रात उनकी ड्यूटी होमगार्ड शशिभूषण पाण्डेय के साथ घांटी बाजार पुलिस चौकी के केरवनिया पुल पर लगे बैरियर पर थी। 20 सितंबर की भोर में शराब तस्करी की सूचना मिली। तभी एक चारपहिया वाहन खामपार की ओर से तेज गति से आता दिखा। सिपाही महानंद व होमगार्ड ने बैरियर गिराकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वाहन में सवार शराब तस्कर सिपाही को रौंदते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची पुलिस घायल सिपाही को गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ले गई जहां उनकी मौत हो गई। दरोगा अंकित सिंह की तहरीर पर पुलिस ने वाहन मालिक विजय मांझी समेत दस अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। एसपी ने तीनों थानों की पुलिस के अलावा एसओजी को आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बाद पुलिस ने सोनूघाट के पास चापहिया वाहन सवार छह शराब तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने सिपाही महानंद को कुचलकर मार डालने की बात स्वीकार की थी। जबकि मुख्य आरोपी विजय मांझी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर निवासी अजय यादव, संजय यादव और रामपुर कला गांव निवासी कुंदन यादव के भी हत्या में शामिल होने की बात बताई। तभी से पुलिस तीनों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार तीनों आरोपियों के घर 82 की कार्रवाई की। पुलिस ने सरेंडर नही होने पर संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही महानंद यादव की हत्या में शामिल तीन आरोपियों के घर 82 की कार्रवाई की गई है। सरेंडर नहीं होने पर संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed