{"_id":"6047c1f58ebc3ec39d613766","slug":"action-against-adulteration-deoria-news-gkp3877457125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मारा, 11 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मारा, 11 नमूने लिए
विज्ञापन

देवरिया। मिलावटी खाद्य तथा पेय पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर सहित विभिन्न स्थानों पर छापा मारा और दूध, पनीर, लड्डू के 11 तथा चार सर्विलांस नमूने लिए। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम शहर के साकेत नगर पहुंची और फेरी विक्रेता से गाय के दूध का नमूना ली। इसी प्रकार टीम ने हाटा पुल से गाय के दूध, फेरी विक्रेता से भीखमपुर रोड से भैंस के दूध व मिश्रित दूध, मझौलीराज व सलेमपुर से गाय के दूध, बनकटा शंभू से मिश्रित दूध तथा हेतिमपुर स्थित मिठाई की दुकान से छेने की मिठाई, रामनगर में मिठाई की दुकान से लड्डू, भीखमपुर में मिठाई की दुकान तथा बनकटा शंभू से पनीर का नमूना ली। इसके अलावा टीम ने प्राथमिक विद्याल बड़हरा, सलेमपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुसैला, खुखुंदू व प्राथमिक विद्यालय तिलौली से तैयार दाल तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मुसैला पकाए गए चावल का नमूना लिया। टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मुसैला व अन्य विद्यालयों के 12 शिक्षकों तथा 78 बच्चों में भोजन करने के आदत के बारे में जागरूक किया।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी, सुभेष कुमार, मनीष मल्ल शामिल रहे। इस संबंध में अभिहित अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जनपद में खाद्य व पेय पदार्थों में मिलावट के रोकथाम को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत 11 नमूने तथा चार सर्विलांस नमूने लिए गए। उसे खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।