{"_id":"6543f0ec6a49235dcb00c147","slug":"accused-of-raping-girl-arrested-sent-to-jail-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-12026-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को सात माह बाद गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ 18 मार्च की रात्रि में उसके घर में घुसकर मनबढ़ ने दुष्कर्म की वारदाता को अंजाम दिया था। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी देते फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व एससी-एसटी एक के तहत केस दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी पुलिस तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म की घटना के बाद से चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।