फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of murder of councilor's husband

Deoria News: सभासद के पति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम

Mon, 15 Jul 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Jul 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder of councilor's husband
 गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण व परिजन।
देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग को किया अवरुद्ध,पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
विज्ञापन

एक घंटे बाद एडीएम प्रशासन व एएसपी के आश्वासन पर हुआ समाप्त,
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/बैतालपुर। नगर पंचायत के वार्ड 13 गांधीनगर की सभासद संगीता सिंह के पति उपेंद्र सिंह की मौत के 24 घंटे बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को परिजन व ग्रामीण सड़क पर उतर आए। इस दौरान देवरिया-गोरखपुर मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी प्रशासन के मान-मन्नौवल व आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
इस दौरान आवागमन बहाल कराने के लिए पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल का भी प्रयोग करना पड़ा। हालांकि, शुक्रवार को मृतक की पत्नी की तहरीर पर दूधनाथ मणि व अनिल मणि सहित दो अज्ञात लोगों पर भारतीय न्याय संहिता 103 (1) व 123 के तहत केस दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है और न अज्ञात की पहचान कर पाई है।
विज्ञापन

सभासद संगीता सिंह के पति उपेंद्र सिंह (35) की संदिग्ध हालात में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से पोस्टमार्टम से शव मिलने के बाद बैतालपुर कस्बा लागया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। अचानक परिजनों ने पुलिस चौकी के पास शव रखकर देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अंशुमान श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष डीके मिश्रा के 24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हुए थे। सोमवार की दोपहर तीन बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होता देख परिजनों और ग्रामीणों ने बैनर-पोस्टर लेकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए। इसके बाद देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर पुलिस प्रशासन धरना स्थल पर पहुंची। दोनों तरफ से आवागमन ठप होते ही वाहनों की लंबी कतारें लग गई। काफी देर होने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने महासंघ के लोगों से बात की। परिजनों को आश्वस्त किया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए और जाम हटवाया।

...
सभासद की पत्नी ने वायरल वीडियो का किया जिक्र
मृतक की पत्नी ने सोशल मीडिया पर पति के इलाज के दौरान का वीडियो का जिक्र करते हुए पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि पति को दो लोगो ने पानी पिलाने के बहाने जहर पिला दिया। इसका वीडियो भी बनाया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed