फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of harassing a woman by sending obscene videos from Saudi Arabia

Deoria News: सऊदी अरब से अश्लील वीडियो भेज महिला को तंग करने का आरोप

Wed, 27 Aug 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Accused of harassing a woman by sending obscene videos from Saudi Arabia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के एक गांव की महिला को सऊदी अरब में रह रहा एक युवक अश्लील वीडियो और मैसेज भेजकर तंग कर रहा है। पीड़िता पहले इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस, फिर एसपी दफ्तर और अब जनसुनवाई पोर्टल पर की है। आरोप है कि कोई सुनवाई नहीं की गई। पीड़िता का कहना है कि बुधवार को थाने पर पहुंंचने पर पुलिस मामले में समझौता कराने का दबाव बनाने लगी। हालांकि, जब इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर से बात की गई तो कहा कि आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के गांव का युवक इन दिनों सऊदी अरब में है। महिला का आरोप है कि वह बार-बार वीडियो काॅल कर अश्लील हरकत करते हुए परेशान कर रहा है। अश्लील वीडियो और मैसेज भी भेज रहा है। पीड़िता का कहना है कि पति के साथ सात अगस्त को थाने में तहरीर दी थी। सुनवाई नहीं हुई तो 20 अगस्त को एसपी विक्रांत वीर को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि तीन अगस्त से ही सऊदी अरब से गांव का युवक फोन कर अश्लील वीडियो और फोन कर अश्लील हरकत कर रहा है। धमकी दे रहा है कि अगर शिकायत की और पूरे गांव और क्षेत्र में बदनाम कर दूंगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। समझाैते के लिए दबाव बनाने का आरोप पूरी तरह बेबुनिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed