फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused arrested for knife attack on e-rickshaw driver

Deoria News: ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 11 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for knife attack on e-rickshaw driver
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने हत्या की कोशिश में वांछित आदित्य शर्मा उर्फ कान्हा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी पर अक्तूबर 2024 में ई-रिक्शा चालक आमिर को भाड़े के बहाने बुलाकर चाकू, लोहे की रॉड और लाठी से हमला करने के मामले में शामिल होने का आरोप है।
हमले में आमिर के सिर में गंभीर चोट आई थी और हाथ की हड्डी टूट गई थी। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दूसरा आरोपी अदालत में हाजिर हो चुका है।
पुलिस के मुताबिक, अबूबकर नगर निवासी हुसैन अहमद ने 30 अक्तूबर 2024 को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि उसका बेटा आमिर ई-रिक्शा चलाता है। 29 अक्तूबर 2024 की रात करीब ढाई बजे ट्यूबवेल कॉलोनी निवासी बेलाल ने आमिर को फोन कर भाड़े की बात कहते हुए रेलवे स्टेशन बुलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद बेलाल आमिर को गली में ले गया, जहां उसका साला जियाउद्दीन तथा उसके साथ कान्हा और पूजा पहले से मौजूद थे। आमिर को देखते ही चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से चाकू, रॉड और लाठी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के दौरान आमिर के शोर मचाने पर ई-रिक्शा चालक सपना और शुभम मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोप है कि हमले में आमिर के सिर में गंभीर और जानलेवा चोट आई, जबकि उसके हाथ की हड्डी भी टूट गई। सिर, नाक और कान से खून निकलने लगा और उसे उल्टी होने लगी।

तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने ट्यूबवेल कॉलोनी निवासी बेलाल को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बालेपुर कला थाना खुखुंदू निवासी जियाउद्दीन खां अदालत में हाजिर हो गया था।
वांछित 19 वर्षीय आदित्य शर्मा उर्फ कान्हा निवासी आर्य समाज गली को कोतवाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed