फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accountant and applicant clashed over income, residence certificate

Deoria News: आय, निवास प्रमाणपत्र पर भिड़े लेखपाल और आवेदनकर्ता

Sat, 03 Jun 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 03 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accountant and applicant clashed over income, residence certificate
संपूर्ण समाधान दिवस में बहस से गर्माया माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर आय और निवास प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए आवेदनकर्ता और लेखपाल में तीखी बहस हो गई। तहसील सभागार के मुख्य गेट पर बहस से परिसर का माहौल गर्म रहा। इस दौरान समाधान दिवस पर आए कुल 36 मामले में तीन शिकायतों का तत्काल निस्तारण हुआ।
शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सभागार में एसडीएम अरुण कुमार वर्मा फरियाद सुन रहे थे। इस दौरान गेट पर सरहसबह निवासी कृष्णकांत पांडेय और लेेखपाल राजेश सिंह में बहस होने लगी। बहस से तहसील गेट पर भीड़ लग गई। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। कृष्णकांत ने आरोप लगाया कि वह आय और निवास प्रमाणपत्र के लिए एक सप्ताह से अधिक दिन से आवेदन किए हैं, वर्तमान में उन्हें प्रमाणपत्र की आवश्यकता है और लेखपाल ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने रुपये न देने की वजह से रिपोर्ट नहीं लगाने का आरोप लगाया। वहीं लेखपाल राजेश सिंह ने कहा कि आवेदनकर्ता तत्काल रिपोर्ट लगाने का दबाव बना रहे थे, उनसे शाम को कंप्यूटर से रिपोर्ट लगाने की बात कही गई, जिस पर बहस करने लगे। निर्धारित समय में रिपोर्ट लगाकर अग्रसारित कर दिया जाएगा। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व विभाग 18, पुलिस के आठ, विकास पांच, खाद्य एवं रसद सहित 36 शिकायते दर्ज हुई। एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों को गुणवत्तायुक्त निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

-----------
राजस्व व पुलिस के छाए रहे मामले
बरहज। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व और पुलिस के मामले छाए रहे। कुल 46 में मौके पर राजस्व के चार मामलों का निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम योगेश कुमार गौर की अध्यक्षता में दिवस पर शुरू कार्रवाई में पिपरा भुल्ली के प्रधान गणेश यादव और अन्य ने पोखरी से मिट्टी निकलवाने, बरडीहा चंदन के दिनेश, करायल उपाध्याय के गुलाब चौहान ने जमीन संबंधी, खुदियां बुजुर्ग के अमरजीत सिंह ने चकमार्ग निर्माण न होने, बरेजी के दयाशंकर यादव ने आरसीसी रोड पर अतिक्रमण करने की शिकायत सहित अन्य मामले रहे। इस दौरान तहसीलदार अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, रवींद्र मौर्य, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, बीडीओ चंद्रभूषण यादव, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी, राजीव कुमार, अशोक द्विवेदी, अखिलेश कुमार, एसडीओ रोहित कुमार और रामप्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed