{"_id":"648f5ce0dcbc9ef6c30f1165","slug":"accidental-death-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-137-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अलग-अगल जगहों पर वाहन की चपेट में आने से दो मजदूरों मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अलग-अगल जगहों पर वाहन की चपेट में आने से दो मजदूरों मौत
Mon, 19 Jun 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। अलग-अलग सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। मझौलीराज के वार्ड नंबर तीन धूसा निवासी जनार्दन प्रसाद (60) वर्ष पुत्र स्व. गोकुल प्रसाद शनिवार की देर शाम घर से टहलने के लिए मझौली-मैरवा मार्ग पर निकले। इसी बीच तेज रफ्तार की आ रही एक अज्ञात वाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय के लिए जाते समय उसकी मौत रास्ते में हो गई। दूसरी घटना नगर पंचायत के सलेमपुर के हरैया पश्चिमी की है। वार्ड निवासी उमेश चौहान (35) वर्ष पुत्र राधाकृष्ण चौहान मजदूरी करते थे। शनिवार की रात में वह नवलपुर से घर आ रहे थे। अभी वह कस्बा सलेमपुर गांव के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि मौत की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन